• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में भारत की बढ़ी ताकत, टैरिफ के बावजूद एक्सपोर्ट हुआ तिगुना

अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में भारत की बढ़ी ताकत, टैरिफ के बावजूद एक्सपोर्ट हुआ तिगुना

भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट अक्टूबर में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तिगुना से अधिक बढ़कर लगभग 1.47 अरब डॉलर का रहा है

अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में भारत की बढ़ी ताकत, टैरिफ के बावजूद एक्सपोर्ट हुआ तिगुना

केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम से स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है
  • देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में एपल की बड़ी हिस्सेदारी है
  • एपल की आईफोन 17 सीरीज की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है
विज्ञापन

देश में पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है। भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने स्मार्टफोन्स सहित बहुत से प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाया है। इसके बावजूद भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। 

सरकारी डेटा के अनुसार, भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट अक्टूबर में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तिगुना से अधिक बढ़कर लगभग 1.47 अरब डॉलर का रहा है। पिछले वर्ष के समान महीने में यह सिर्फ 0.46 अरब डॉलर का था। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान अमेरिका को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़कर 10.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा लगभग 3.60 अरब डॉलर का था। 

भारत से अप्रैल से अक्टूबर के दौरान स्मार्टफोन्स का कुल एक्सपोर्ट बढ़कर 15.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 10.68 अरब डॉलर का था। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका में टैरिफ के प्रेशर के बावजूद स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी के पीछे प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव, वेंडर्स का मजबूत इकोसिस्टम और इंटरनेशनल स्मार्टफोन मेकर्स का इनवेस्टमेंट प्रमुख कारण हैं। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी के लिए चीन के बाद भारत एक बड़ा मार्केट होने के साथ ही मैन्युफैक्चरिंग का हब भी बन रहा है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया की Samsung ने भी देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। इन दोनों कंपनियों को केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम से बड़ा फायदा मिला है। 

एपल ने पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। कंपनी की  iPhone 17 सीरीज की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग एपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की फैक्टरियों में की जा रही है। हालांकि, एपल के आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में जुलाई-सितंबर के दौरान आईफोन्स का वैल्यू के लिहाज से मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का रहा है। सितंबर में लॉन्च की गई नई आईफोन सीरीज के लिए भी कंपनी को मजबूत डिमांड मिल रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »