• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • भारत में टैबलेट मार्केट 30 प्रतिशत से ज्यादा घटा, Samsung का पहला स्थान बरकरार

भारत में टैबलेट मार्केट 30 प्रतिशत से ज्यादा घटा, Samsung का पहला स्थान बरकरार

डिटैचेबल टैबलेट सेगमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर स्लेट टैबलेट कैटेगरी में 44.4 प्रतिशत की बड़ी गिरावट ने कम कर दिया

भारत में टैबलेट मार्केट 30 प्रतिशत से ज्यादा घटा, Samsung का पहला स्थान बरकरार

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का 11.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इस मार्केट में तीसरा स्थान है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की पहली छमाही में टैबलेट की 21.5 लाख यूनिट्स की शिपमेंट हुई हैं
  • Lenovo को लगभग 12.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान मिला है
  • Apple ने 11.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है
विज्ञापन

देश में इस वर्ष की पहली छमाही में टैबलेट का मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 32.2 प्रतिशत गिरा है। इसका कारण टैबलेट की कमर्शियल शिपमेंट्स में हुई कमी है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान बरकरार है। चीन की Lenovo को दूसरा स्थान मिला है। 

मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की वर्ल्डवाइड क्वार्टरली पर्सनल कंप्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, देश में इस वर्ष की पहली छमाही में टैबलेट की 21.5 लाख यूनिट्स की शिपमेंट हुई हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर इस मार्केट में 32.2 प्रतिशत की गिरावट है। सरकार की फंडिंग वाली योजनाओं में कटौती से टैबलेट की कमर्शियल शिपमेंट्स का घटना इसका एक प्रमुख कारण है। 

हालांकि, डिटैचेबल टैबलेट सेगमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर स्लेट टैबलेट कैटेगरी में 44.4 प्रतिशत की बड़ी गिरावट ने कम कर दिया। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में पहली छमाही में कंज्यूमर टैबलेट का मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20.5 प्रतिशत बढ़ा है। इसके पीछे वेंडर्स की कोशिशें और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर डिमांड बढ़ना जैसे कारण हैं। टेंडर्स रद्द होने, स्मॉल और मीडियम बिजनेस (SMB) की ओर से कॉस्ट में कमी करने से इस मार्केट का कमर्शियल सेगमेंट 61.7 प्रतिशत घटा है। टैबलेट के मार्केट में सैमसंग ने 41.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। कमर्शियल सेगमेंट में सैमसंग की हिस्सेदारी 47.9 प्रतिशत और कंज्यूमर सेगमेंट में 37.6 प्रतिशत की रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में सैमसंग ने Galaxy Tab S10 Lite को लॉन्च किया था। इस टैबलेट में कंपनी का Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। इसमें 10.9 इंच डिस्प्ले 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

Lenovo को लगभग 12.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान मिला है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने 11.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। एपल की टैबलेट के कंज्यूमर सेगमेंट में हिस्सेदारी 14.4 प्रतिशत की रही है। नए iPad मॉडल्स लॉन्च करने और स्टूडेंट डिस्काउंट प्रोग्राम से कंपनी को इस सेगमेंट में बिक्री बढ़ाने में आसानी हुई है। चीन की Xiaomi का 11.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ इस मार्केट में चौथा स्थान है। कंज्यूमर सेगमेंट में शाओमी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 28.5 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »