Moto Pad 60 Neo भारत में हुआ लॉन्च, 7,040mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Moto Pad 60 Neo को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है

Moto Pad 60 Neo भारत में हुआ लॉन्च, 7,040mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ चार स्पीकर्स दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इस टैबलेट की 7,040 mAh की बैटरी 20 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola ने भारत में शुक्रवार को भारत में Moto Pad 60 Neo को लॉन्च किया है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Moto Pad 60 Neo को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। 

Moto Pad 60 Neo का भारत में प्राइस, उपलब्धता

इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये का है। मोटोरोला ने शुरुआती ऑफर के तौर पर इस टैबलेट को बैंक ऑफर्स सहित 12,999 रुपये में देने की पेशकश की है। Moto Pad 60 Neo को Pantone Bronze Green कलर में लाया गया है। इसकी बिक्री मोटोरोला की वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और अन्य रिटेल चैनल्स के जरिए की जाएगी। 

Moto Pad 60 Neo के स्पेसिफिकेशंस

इस 5G एनेबल्ड टैबलेट में 11 इंच IPS डिस्प्ले 2.5K (2,560 × 1,600 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन, 90 Hz के रिफ्रेश रेट, 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 72 प्रतिशत NTSC कलर गैमुट के साथ है। कंपनी ने बताया है कि इसकी टचस्क्रीन को फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। इस टैबलेट में इंटीग्रेटेड Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। Moto Pad 60 Neo में एक नैनो SIM ट्रे और माइक्रोSD कार्ड स्लॉट है जिसकी इसकी स्टोरेज को 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ चार स्पीकर्स दिए गए हैं। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, GPS,  Bluetooth और Galileo के विकल्प हैं। यह Moto Pen स्टाइलस के साथ है। इसमें एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर जैसे सेंसर्स हैं। इस टैबलेट की 7,040 mAh की बैटरी 20 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Moto Pad 60 Neo का साइज 254.59 × 166.15 × 6.99 mm और भार लगभग 480 ग्राम का है। हाल ही में देश में कंपनी ने  में Moto Book 60 Pro को पेश किया था। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 7 और Core Ultra 5 H-सीरीज प्रोसेसर हैं। इसमें 14 इंच 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »