Motorola ने लॉन्च किया Book 60 Pro, 14 इंच OLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और देश में मोटोरोला की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है

Motorola ने लॉन्च किया Book 60 Pro, 14 इंच OLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप को Bronze Green और Wedgewood कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप में 14 इंच 2.8K (2,880 × 1,800 पिक्सल्स) OLED स्क्रीन है
  • Moto Book 60 Pro में 60 Wh की बैटरी है
  • यह लैपटॉप Windows 11 Home आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola ने भारत में शुक्रवार को Moto Book 60 Pro को लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 7 और Core Ultra 5 H-सीरीज प्रोसेसर हैं। इसमें 14 इंच 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने देश में Moto Book 60 को Intel Core 7 240H तक CPU के साथ पेश किया था। 

Moto Book 60 Pro का भारत में प्राइस, उपलब्धता

इस लैपटॉप के 16 GB के RAM और Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 64,990 रुपये से शुरू होता है। Moto Book 60 Pro के 32 GB के RAM और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 80,990 रुपये का है। ये लैपटॉप 1 TB की SSD स्टोरेज के साथ उपलब्ध हैं। Moto Book 60 Pro को बैंक ऑफर्स के साथ क्रमशः 59,990 रुपये और 75,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे Bronze Green और Wedgewood कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस लैपटॉप को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और देश में मोटोरोला की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। 

Moto Book 60 Pro के स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप में 14 इंच 2.8K (2,880 × 1,800 पिक्सल्स) OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमुट कवरेज के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन मिले हैं। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 225H या Intel Core Ultra 7 225H CPU का विकल्प है। ये वेरिएंट्स 16 GB और 32 GB के RAM के साथ हैं। ये दोनों वेरिएंट्स 1 TB तक की SSD स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। यह लैपटॉप Windows 11 Home आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। 

मोटोरोला के Book 60 Pro में Smart Connect के लिए सपोर्ट है, जिससे यह लैपटॉप से टैबलेट को ऑपरेट करने जैसे क्रॉस कंट्रोल जैसे फीचर्स की पेशकश करता है। इसमें ऐप्स को एक बड़ी स्क्रीन पर शिफ्ट करने के लिए Swipe to Stream का भी फीचर है। इस लैपटॉप में 2 W Dolby Atmos स्पीकर्स दिए गए हैं। Moto Book 60 Pro की 60 Wh की बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, दो USB 3.2 Gen 1, दो USB-C 3.2 Gen 1, एक HDMI पोर्ट, 3.5 mm ऑडियो जैक और माइक्रोSD कार्ड रीडर के विकल्प हैं। इस लैपटॉप का साइज 313.4 × 221 × 16.9 mm और भार लगभग 1.39 किलोग्राम का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  3. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  4. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  5. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  6. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  8. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  9. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »