• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • फेसबुक, गूगल, व्हाट्सऐप यूजर डेटा सुरक्षा मजबूत करने में जुटे: रिपोर्ट

फेसबुक, गूगल, व्हाट्सऐप यूजर डेटा सुरक्षा मजबूत करने में जुटे: रिपोर्ट

फेसबुक, गूगल, व्हाट्सऐप यूजर डेटा सुरक्षा मजबूत करने में जुटे: रिपोर्ट
विज्ञापन
अमेरिका की शीर्ष कंपनियां गूगल, फेसबुक और स्नैपचैट अपने उपयोगकर्ताओं का डेटा सुरक्षा मजबूत करने में जुटी हैं। इसके लिए वे इन ऐप्लीकेशन की कोडिंग (गूढ़लेखन) को मजबूत कर रही हैं। मीडिया को यह जानकारी मंगलवार को दी गई।

पिछले साल कैलीफोर्निया के सान बरनाडिनो में हुए आतंकी वारदात में पुलिस को एक आतंकी का आईफोन प्राप्त हुआ था, जिसे एक अहम सबूत माना जा रहा था, लेकिन फोन में पड़े लॉक की वजह से पुलिस सबूत हासिल करने में असमर्थ रही।

इसके बाद सरकार ने ऐप्पल कंपनी को फोन का पासवर्ड खोलने के लिए कहा था, लेकिन कंपनी ने ग्राहक सुरक्षा का हवाला देते हुए इस बात से इंकार कर दिया। इसके बाद से सभी कंपनिया ग्राहक सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हो गई हैं।

समाचार पत्र द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप ने अपनी वॉइस काल्स के मौजूदा प्राइवेसी फीचर्स की सुरक्षा के लिए उनकी कोडिंग मजबूत कर दी है। वहीं गूगल अपने जीमेल को सुरक्षा देने के लिए इसकी कोडिंग के अन्य उपयोगों की जांच कर रहा है।

इसके अलावा स्नैपचैट और सोशल नेटवर्किंग साइट की दिग्गज कंपनी फेसबुक भी अपनी मैंसेजर सेवा की सुरक्षा पर काम कर रही है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »