• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Penguin Viral Video: वायरल 'पेंगुइन वीडियो' का क्या है सच! क्यों चल पड़ा अकेला पेंगुइन, वैज्ञानिकों का जवाब

Penguin Viral Video: वायरल 'पेंगुइन वीडियो' का क्या है सच! क्यों चल पड़ा अकेला पेंगुइन, वैज्ञानिकों का जवाब

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पेंगुइन अपने साथी को छोड़कर अकेली राह पर निकल पड़ता है।

Penguin Viral Video: वायरल 'पेंगुइन वीडियो' का क्या है सच! क्यों चल पड़ा अकेला पेंगुइन, वैज्ञानिकों का जवाब

इंटरनेट पर वायरल पेंगुइन वीडियो हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है।

ख़ास बातें
  • इंटरनेट पर वायरल पेंगुइन वीडियो हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है।
  • बड़े झुंड को छोड़कर यह पेंगुइन पहाड़ की तरफ निकल पड़ता है।
  • खुशियों से खाली होती जा रही जिंदगी से लोग इस घटना को जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इंटरनेट पर वायरल पेंगुइन वीडियो हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। वीडियो में एक पेंगुइन पक्षी अपने झुंड से अलग होकर एक अनजाने-अकेले रास्ते पर चल पड़ता है जो कि सबको हैरान कर रहा है। आमतौर पर पेंगुइन झुंड में रहते हैं और एक-दूसरे के पीछे चलते हैं। लेकिन इतने बड़े झुंड को छोड़कर यह पेंगुइन पहाड़ की तरफ निकल पड़ता है। वीडियो इसलिए भी हैरान करता है क्योंकि देखने वाले को लगता है कि पक्षी निराशा से भरकर अकेले सफर पर चल पड़ा है। आज की दौड़ती-भागती, तनावपूर्ण और खुशियों से खाली होती जा रही जिंदगी से लोग इस घटना को जोड़ रहे हैं। लेकिन सच क्या है? आइए जानते हैं वैज्ञानिकों का मत क्या है। 

इंटरनेट पर पेंगुइन वायरल वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतना वायरल है कि कुछ ही घंटों के भीतर इस पर दुनियाभर के मीम्स बन चुके हैं। यह वीडियो क्लिप 19 साल पुरानी डॉक्यूमेंट्री से ली गई है। 2007 का यह वीडियो 2026 में इंटरनेट की सबसे बड़ी सेंसेशन बन गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पेंगुइन अपने साथी को छोड़कर अकेली राह पर निकल पड़ता है, जैसे कि वह बहुत गहरी निराशा में हो और दुनिया के ढर्रे को छोड़कर अपनी ही धुन में कहीं चल पड़ा हो। वह दौड़ता है, जोर लगाता है, गिरता है, लेकिन रुकता नहीं है। यह वीडियो देखकर आप भी भावुक हो सकते हैं। 

यह क्लिप निहिलिस्ट पेंगुइन (Nihilist Penguin) के नाम से वायरल हो रही है। यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि पेंगुइन के चलने का अंदाज बहुत शांत और फिलॉसॉफिकल है, जैसे कि उसने जिंदगी के मतलब से पूरी तरह हार मान ली हो। पेंगुइन का इस तरह से अपने झुंड से अलग होना और उल्टी दिशा में अकेले चल पड़ना आज की इंसानी भावनाओं से जोड़ा जा रहा है। लोग इसे बर्नआउट, भावनात्मक थकान, रूटीन से अलग होने की इच्छा, और दुनिया में खो जाने के अहसास के तौर पर देख रहे हैं। 

पेंगुइन वायरल वीडियो का असली सच
पेंगुइन के इस वायरल वीडियो की हर तरफ चर्चा है। वीडियो देखने में भले ही एक भावनात्मक संदेश देता है लेकिन वैज्ञानिकों का मत कुछ और है। साइंस के अनुसार, इसमें कुछ भी फिलॉसॉफिकल नहीं है। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह व्यवहार बहुत हैरान करता है लेकिन पेंगुइनों में ऐसा होता है। कई बार कुछ न्यूरोलॉजिकल परेशानी या बीमारी की वजह से ऐसा हो सकता है। कुछ पेंगुइन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भटक जाते हैं। यह कोई निराशाजनक सोच के चलने वाला पेंगुइन नहीं कहा जा सकता है। यह क्लिप 'एनकाउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड' (Encounters at the End of the World) से ली गई है जो कि YouTube पर फ्री में उपलब्ध है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »