• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट 'Like' करना भी अब ऑफिस रूल? Reddit पोस्ट ने छेड़ी बहस

सोशल मीडिया पर पोस्ट 'Like' करना भी अब ऑफिस रूल? Reddit पोस्ट ने छेड़ी बहस

Reddit पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया है कि एक भारतीय कंपनी ने कर्मचारियों को LinkedIn पर दूसरे ब्रांड्स की पोस्ट लाइक करने और ‘Open to Work’ बैज इस्तेमाल करने से मना कर दिया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट 'Like' करना भी अब ऑफिस रूल? Reddit पोस्ट ने छेड़ी बहस

Photo Credit: Reuters

LinkedIn पर कर्मचारियों की एक्टिविटी को लेकर Reddit पर छिड़ी बहस

विज्ञापन
वर्कप्लेस कल्चर और कर्मचारियों की प्राइवेसी को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। Reddit पर वायरल हो रही एक पोस्ट में दावा किया गया है कि एक भारतीय मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों को LinkedIn पर दूसरे कंपनियों की पोस्ट लाइक या कमेंट करने से मना कर दिया है। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को ‘Open to Work' बैज इस्तेमाल न करने की भी हिदायत दी गई है। यूजर के मुताबिक, यह निर्देश ऑफिस टाइम के बाहर की सोशल मीडिया एक्टिविटी पर भी लागू किए जा रहे हैं, जिसे लेकर कई लोग नाराजगी जता रहे हैं।

यह दावा Reddit के r/IndianWorkplace सबरेडिट पर एक अनाम यूजर की पोस्ट के जरिए सामने आया है। पोस्ट में यूजर ने लिखा कि उनकी कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि कर्मचारी किसी भी दूसरी कंपनी की LinkedIn पोस्ट पर इंटरैक्शन न करें, फिर चाहे वह कंपटीटर हो या नहीं। कंपनी की ओर से इसके पीछे “प्रोफेशनलिज्म” और “कंपनी इमेज” बनाए रखने का तर्क दिया गया है। हालांकि, पोस्ट में कंपनी का नाम नहीं बताया गया है और इन दावों की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है।
Latest and Breaking News on NDTV

इस पोस्ट के सामने आने के बाद कई Reddit यूजर्स ने इसे कर्मचारियों की पर्सनल फ्रीडम में दखल बताया। यूजर्स का कहना है कि LinkedIn कोई इंटरनल टूल नहीं है और ऑफिस के बाहर की एक्टिविटी को कंट्रोल करना गलत है। कई लोगों ने इसे माइक्रोमैनेजमेंट का उदाहरण बताया, जो पहले से ही भारतीय कॉरपोरेट कल्चर में बढ़ती चिंता का विषय बन चुका है।

दिलचस्प बात यह है कि LinkedIn को लेकर ऐसे विवाद नए नहीं हैं। पिछले कुछ महीनों में Reddit पर कई ऐसे पोस्ट सामने आए हैं, जहां कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ‘Open to Work' बैज लगाने के बाद उनके बॉस का रवैया बदल गया। एक अन्य वायरल पोस्ट में एक कर्मचारी ने दावा किया था कि LinkedIn पर जॉब सर्च का संकेत देने के बाद उनके काम पर जरूरत से ज्यादा नजर रखी जाने लगी और यहां तक कि सैलरी क्रेडिट में भी देरी होने लगी।

वहीं दूसरी तरफ, कुछ कर्मचारी इसके उलट दबाव से भी परेशान हैं। हाल ही में एक यूजर ने आरोप लगाया कि उनकी कंपनी ने कर्मचारियों को हर महीने LinkedIn पर एक्टिव रहने, कंपनी से जुड़ी पोस्ट डालने और यहां तक कि प्रोफाइल बैनर तक कंपनी के ब्रांडिंग वाले लगाने के लिए मजबूर किया। इन मामलों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कर्मचारियों की सोशल मीडिया प्रोफाइल कहां तक ‘पर्सनल' मानी जाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »