Meta ने हटाए 1.5 लाख से ज्यादा Instagram और Facebook अकाउंट, जानें क्या है वजह
Meta ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर करीबन 1.5 लाख से अकाउंट्स को बंद किया है। बैंकॉक में एक हफ्ते तक चले इस ऑपरेशन के तहत यह नतीजा सामने आया है, जिसमें मेटा, रॉयल थाई पुलिस एंटी-साइबर स्कैम सेंटर (ACSC), अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) और अमेरिकी न्याय विभाग के स्कैम सेंटर स्ट्राइक फोर्स के साथ-साथ कई देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां शामिल थीं।