स्पेस में फंसी NASA की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams की धरती पर वापसी टली

पिछले वर्ष Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी समस्या के कारण विलियम्स और विल्मोर की वापसी नहीं हो सकी थी

स्पेस में फंसी NASA की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams की धरती पर वापसी टली
ख़ास बातें
  • Falcon 9 रॉकेट के साथ हाइड्रॉलिक समस्या की वजह से लॉन्च को टाला गया है
  • नया क्रू ISS पर विलियम्स और विल्मोर जगह लेगा
  • NASA जल्द ही एक नया टेलीस्कोप भी लॉन्च करेगी
विज्ञापन
पिछले कई महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसी NASA की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams की धरती पर वापसी दोबारा टल गई है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने गुरुवार को बताया विलियम्स और उनके साथ ISS पर फंसे Butch Wilmore को लाने के लिए SpaceX के Falcon 9 रॉकेट का लॉन्च तकनीकी मुश्किलों के कारण टाल दिया गया है। SpaceX के मालिक बिलिनेयर Elon Musk हैं। 

अमेरिका में फ्लोरिडा के Kennedy Space Centre से Crew-10 मिशन को Falcon 9 के साथ हाइड्रॉलिक समस्या की वजह से टाला गया है। NASA ने बताया कि इस मिशन को 14 मार्च को दोबारा लॉन्च करने की कोशिश होगी। इस मिशन में चार एस्ट्रोनॉट्स का नया क्रू ISS पर विलियम्स और विल्मोर जगह लेगा। अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर शपथ लेने के बाद Donald Trump ने आश्वासन दिया था कि मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX के स्पेसक्राफ्ट के जरिए विलियम्स और विल्मोर को वापस लाया जाएगा। ट्रंप ने इन एस्ट्रोनॉट्स की वापसी में देरी के लिए पूर्व प्रेसिडेंट Joe Biden को दोषी बताया था। क्रू-1- मिशन में एस्ट्रोनॉट्स Anne McClain (कमांडर) और Nichole Ayers (पायलट) शामिल होंगे। इनके साथ मिशन के स्पेशिलिस्ट्स जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के एस्ट्रोनॉट, Takuya Onishi और रूस की स्पेस एजेंसी Roscosmos के कॉस्मोनॉट, Kirill Peskov होंगे। 

पिछले वर्ष  Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी समस्या के कारण विलियम्स और विल्मोर की वापसी नहीं हो सकी थी। स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को ISS तक पहुंचने में मुश्किलें हो रही थी। इस स्पेसक्राफ्ट से हीलियम का लीक होना एक बड़ी मुश्किल थी। ISS की कमान रूस के एस्ट्रोनॉट Oleg Kononenko ने विलियम्स को सौंपी थी। ISS पर कमांडर के तौर पर विलियम्स विभिन्न प्रकार के कामकाज और रिसर्च की निगरानी कर रही हैं। 

कुछ महीने पहले विलियम्स ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में धरती पर वापसी में देरी पर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने ISS को एक 'खुशगवार स्थान' बताया था। विलियम्स का कहना था कि उनके पिछले अनुभव के कारण अंतरिक्ष में जीवन को लेकर एडजस्टमेंट मुश्किल नहीं है। NASA ने बताया है कि विलियम्स और विल्मोर की जगह Crew-10 के एस्ट्रोनॉट्स लेंगे। NASA ने बताया है कि सतर्कता के उपाय के तौर पर, नए एस्ट्रोनॉट्स को मिशन के लॉन्च के दो सप्ताह पहले आइसोलेशन में रखा गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  5. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  8. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  10. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »