NASA के James Webb Space Telescope ने एस्टेरॉयड 2024 YR4 को लेकर नई ऑब्जर्वेशन की हैं। इनसे वैज्ञानिकों ने इसकी कक्षा को ज्यादा सटीक तरीके से समझा और यह साफ हो गया कि 2032 में यह चांद से नहीं टकराएगा।
Photo Credit: NASA
अंतरिक्ष में घूमते एस्टेरॉयड को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या इनमें से कोई पृथ्वी या चांद से टकरा सकता है। हाल ही में ऐसे ही एक एस्टेरॉयड 2024 YR4 को लेकर चर्चा थी, जिसे लेकर 2032 में चांद से संभावित टक्कर की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि अब NASA के James Webb Space Telescope की नई ऑब्जर्वेशन ने इस संभावना को लगभग खत्म कर दिया है। नई जानकारी के मुताबिक यह एस्टेरॉयड 2032 में चांद के पास से जरूर गुजरेगा, लेकिन उससे टकराने वाला नहीं है। यानी फिलहाल पृथ्वी और चांद दोनों के लिए इससे कोई बड़ा खतरा नहीं माना जा रहा।
NASA के मुताबिक James Webb Space Telescope ने हाल ही में एस्टेरॉयड 2024 YR4 को लेकर बेहद संवेदनशील ऑब्जर्वेशन की हैं। इन ऑब्जर्वेशन के आधार पर वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड की कक्षा यानी ऑर्बिट को और ज्यादा सटीक तरीके से समझा है। इस रिसर्च में Johns Hopkins University Applied Physics Laboratory के वैज्ञानिक एंडी रिवकिन और Massachusetts Institute of Technology के जूलियन डी विट भी शामिल रहे, जिन्होंने Webb के डेटा का विश्लेषण किया।
वैज्ञानिकों के अनुसार 2024 YR4 फिलहाल बेहद धुंधला दिखाई देता है और इसे देखना काफी चुनौतीपूर्ण है। इसकी चमक इतनी कम है कि यह लगभग उस रोशनी के बराबर है जितनी चांद की दूरी पर रखा एक बादाम प्रतिबिंबित कर सकता है। इसकी ब्राइटनेस लगभग magnitude 30 बताई गई है, जो नंगी आंखों से दिखने वाले सबसे धुंधले तारे से भी करीब 4 अरब गुना कम है। ऐसे में मौजूदा समय में इस एस्टेरॉयड को सटीक रूप से ट्रैक करने में Webb Telescope ही सक्षम माना जा रहा है।
रिसर्चर्स के मुताबिक Webb की संवेदनशीलता और मूविंग टारगेट ट्रैकिंग क्षमता की वजह से इस एस्टेरॉयड को कई घंटे तक लगातार ऑब्जर्व किया जा सका। खास बात यह रही कि लंबे एक्सपोजर के दौरान भी एस्टेरॉयड तस्वीर में लगभग स्थिर बना रहा, जिससे वैज्ञानिकों को उसकी स्थिति और गति को बेहतर तरीके से मापने में मदद मिली।
इन नई ऑब्जर्वेशन से वैज्ञानिकों को एक और महत्वपूर्ण फायदा हुआ है। पहले एस्टेरॉयड 2024 YR4 की ऑब्जर्वेशन मई 2025 तक की थीं, लेकिन Webb के डेटा ने इस टाइमलाइन को बढ़ाकर फरवरी 2026 तक पहुंचा दिया। इससे एस्टेरॉयड को ट्रैक करने का कुल समय लगभग दोगुना हो गया, जिसके कारण वैज्ञानिक अब इसकी 2032 की स्थिति को ज्यादा भरोसे के साथ अनुमानित कर पा रहे हैं।
NASA का कहना है कि इन नई गणनाओं के आधार पर अब यह लगभग तय हो गया है कि 2024 YR4 चांद से नहीं टकराएगा। इसका मतलब है कि भविष्य में सैटेलाइट ऑपरेटरों और अंतरिक्ष यात्रियों को इस संभावित खतरे को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस