• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना

ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना

डिपार्टमेंट ऑफ साइंस ने ISRO के सेंटर्स को महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अधिकारियों के इस्तीफे और वॉलेंटरी रिटायरमेंट से जुड़े निवेदनों को अप्रूवल के लिए उसके पास फॉरवर्ड करने का निर्देश दिया है

ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना

पिछले कुछ वर्षों में स्पेस से जुड़े स्टार्टअप्स में वैज्ञानिकों के लिए मौके बढ़े हैं

ख़ास बातें
  • ISRO में वैज्ञानिकों के इस्तीफे पर केंद्र सरकार ने सख्य रवैया दिखाया है
  • पिछले कुछ महीनों में ISRO के 100 से अधिक वैज्ञानिकों ने इस्तीफा दिया है
  • गगनयान मिशन की तैयारी को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है
विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में पिछले कुछ महीनों में Gaganyaan जैसे महत्वपूर्ण मिशंस से जुड़े वैज्ञानिकों के बड़ी संख्या में इस्तीफा देने का मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने सख्य रवैया दिखाया है। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस ने ISRO के सेंटर्स को महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अधिकारियों के इस्तीफे और वॉलेंटरी रिटायरमेंट से जुड़े निवेदनों को अप्रूवल के लिए उसके पास फॉरवर्ड करने का निर्देश दिया है। 

 एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशंस से जुड़े ISRO के 100 से अधिक वैज्ञानिकों के इस्तीफा देने या वॉलेंटरी रिटारमेंट लेने की रिपोर्ट है। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस ने ISRO के बड़े सेंटर्स से महत्वपूर्ण मिशंस से जुड़े वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के इस्तीफे या वॉलेंटरी रिटारटमेंट के निवेदनों को नियमित तौर पर स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया है। इस बारे में जारी किए गए एक मेमोरेंडम में ग्रुप 'A' के तहत आने वाले साइंटिफिक और टेक्निकल कर्मियों को इस दायरे में शामिल किया गया है। इनमें विशेषतौर पर गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशंस से जुड़े वैज्ञानिक और इंजीनियर्स शामिल हैं। इनमें से कई वैज्ञानिकों स्पेस से जुड़े स्टार्टअप्स को ज्वाइन करने की रिपोर्ट है। 

इस मेमोरेंडम में कहा गया है ,'यह देखा गया है कि ISRO के गगनयान और अन्य महत्वपूर्ण मिशंस से जुड़े वैज्ञानिकों सहित ग्रुप 'A' में आने वाले साइंटिफिक/टेक्निकल कर्मियों के इस्तीफे और वॉलेंटरी रिटायरमेंट के लिए निवेदनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके मद्देनजर, यह फैसला किया गया है कि गगनयान और अन्य महत्वपूर्ण मिशंस से जुड़े साइंटिफिक/टेक्निकल कर्मियोंं से इस्तीफे और वॉलेंटरी रिटायरमेंट के निवेदनों को नियमित मामले के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन निवेदनों को अंतिम फैसले के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस के पास भेजा जाना चाहिए।'  

ऐसी रिपोर्ट है कि पिछले कुछ महीनों में कर्नाटक के बेंगलुरु में मौजूद ISRO के U R Rao सैटेलाइट सेंटर से 80 से अधिक वैज्ञानिकों ने इस्तीफा दिया है। गगनयान मिशन में एक या दो भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को कुछ दिनों के लिए लो अर्थ ऑर्बिट में भेजा जाएगा। इससे पहले ISRO बिना क्रू वाली तीन टेस्ट फ्लाइट को भेजा जाएगा। इस मिशन की तैयारी को लेकर ISRO काफी सतर्कता बरत रहा है। इस मिशन पर लगभग 10,000 करोड़ रुपये का खर्च होगा। गगनयान मिशन की सफलता के साथ भारत ऐसे चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिन्होंने ह्युमन स्पेस फ्लाइट को डिवेलप किया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »