• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

Maple पर iPhone, MacBook आदि खरीदने का सबसे सुनहरा मौका है।

Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

Maple पर iPhone, MacBook आदि खरीदने का सबसे सुनहरा मौका है।

ख़ास बातें
  • यह सेल 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 26 जुलाई तक चलने वाली है।
  • हरेक ऑर्डर पर ₹2,000 तक की फ्री एक्सेसरीज।
  • Maple पर iPhone, MacBook आदि खरीदने का सबसे सुनहरा मौका है।
विज्ञापन

Maple स्टोर अपनी पहली एनिवर्सरी मना रहा है जिसके तहत जबरदस्त सेल की घोषणा की गई है। यह सेल 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 26 जुलाई तक चलने वाली है। इस सेल में सर्टिफाइड प्री-ओन्ड Apple डिवाइस पर भारी छूट देने की घोषणा की गई है। इसमें iPhone, MacBook, iPad और कई एक्सेसरीज भी शामिल होंगीं। कंपनी का कहना है कि हरेक ऑर्डर पर ₹2,000 तक की फ्री एक्सेसरीज, कॉम्बो ऑफर, बैंक ऑफर, और लकी ड्रॉ का लाभ मिलेगा। इसी के साथ ज्यादा खरीदें ज्यादा बचाएं वाली डील्स भी शर्तों के साथ उपलब्ध होंगीं। सेल में खासतौर पर सेकेंड हैंड Apple प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। इसी के तहत कंपनी ने लकी यूजर्स के लिए थाईलैंड ट्रिप का ऑफर भी दिया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Maple 1st Anniversary Sale 
Maple पर iPhone, MacBook आदि खरीदने का सबसे सुनहरा मौका है। यह कंपनी का स्टोर पार्टनर है जिस पर प्री-ओन्ड Apple प्रोडक्ट्स अच्छी कंडीशन में मिलते हैं। इसमें प्री-ओन्ड iPhone, iPad और MacBook कस्टमर्स को खरीद के लिए उपलब्ध करवाए जाते हैं। कंपनी दावा करती है कि हरेक प्रोडक्ट के लिए सख्त क्वालिटी चेक किए जाते हैं। साथ ही हर प्रोडक्ट के साथ वारंटी भी दी जाती है। Maple पर विशेष रूप से Apple के ही प्रोडक्ट्स उपलब्ध होते हैं। यानी अगर आप कोई प्रीमियम क्वालिटी वाला सेकंड हैंड एपल प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो यह सबसे बढ़िया मौका है। Maple एनिवर्सरी सेल 16 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक चलेगी जिसमें iPhone ऑफर्स की लिस्ट हम यहां बता रहे हैं। 

iPhone 15 
iPhone 15 को मैपल सेल में Rs 40,999 में खरीदा जा सकता है। iPhone 15 में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, फोन में रिफ्रेश रेट 60Hz का है और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। फोन में A16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। यह आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस आईफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी68 रेटिंग दी गई है।

iPhone 15 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा आता है। 

iPhone 16 Pro 
iPhone 16 Pro को Maple सेल में Rs 76,999 रुपये में खरीद सकते हैं। iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में A18 Pro चिपसेट दिया गया है। आईफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन फ्यूजन कैमरा, क्वाड पिक्सल सेंसर के साथ एक 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल टेट्राप्रिज्म पेरिस्कोप लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है।

iPhone 16 Pro Max 
iPhone 16 Pro Max मैपल की सेल में Rs 92,999 में खरीद सकते हैं। iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच LTPO सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। 16 Pro Max के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल पेरीस्कोप कैमरा और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Apple Watch SE (2nd Gen) GPS 40 mm 
Apple Watch SE (2nd Gen) GPS 40 mm को सेल में 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस पर 10 हजार रुपये से ज्यादा की छूट है। इसी के साथ अगर बैंक ऑफर लगाते हैं तो और अधिक सस्ते में खरीद सकते हैं। 


Maple 1st Anniversary Sale में कई और प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट दी गई है। इनमें iPad, MacBook भी शामिल हैं। इसी के साथ ही कई एक्सेसरीज को भी सेल में शामिल किया गया है। ऑफर्स की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक Maple स्टोर ऑनलाइन पेज पर विजिट कर सकते हैं। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • कमियां
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  5. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  6. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  7. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  8. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  9. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »