Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी

इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसमें Dolby Atmos सिनेमैटिक साउंड के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया जाएगा

Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी

Photo Credit: Asus

इसमें Dolby Atmos सिनेमैटिक साउंड के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • भारत में Asus Pad T3201 को 6 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा
  • Asus Pad T3201 की 9,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Asus का नया टैबलेट अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। Asus Pad T3201 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8300 दिया जाएगा। इस टैबलेट में 9,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Asus Pad T3201 में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज होगी। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। 

भारत में Asus Pad T3201 को 6 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस टैबलेट की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, Reliance Digital के आउटलेट्स और Asus के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने इस टैबलेट की प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है।    

Asus Pad T3201 में 12.2 इंच 2.8K (2,800 × 1,840 पिक्सल्स) डुअल-लेयर OLED स्क्रीन 144 Hz, 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमुट कवरेज के साथ होगी। इस टैबलेट में TÜV सर्टिफाइड Low Blue Light और Low Flicker टेक्नोलॉजी भी होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8300 दिया जाएगा। इस टैबलेट में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज होगी। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प होंगे। 

इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसमें Dolby Atmos सिनेमैटिक साउंड के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया जाएगा। Asus Pad T3201 की 9,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Asus का दावा है कि इसकी बैटरी को 30 मिनटों में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इस टैबलेट की थिकनेस 6.5 mm और भार लगभग 523 ग्राम का होगा। हाल ही में Asus ने लैपटॉप की नई सीरीज को लॉन्च किया था। Asus Dawn 7 Pro सीरीज 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले के साइज में उपलब्ध है। इन लैपटॉप में AMD Ryzen AI 7 445 तक प्रोसेसर और Radeon 840M ग्राफिक्स दिए गए हैं।  Asus Dawn 7 Pro सीरीज में WQXGA (1,600 × 2,560 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले है। ये लैपटॉप Windows 11 पर चलते हैं। इनमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए फैन और डुअल हीट पाइप दिए गए हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »