Asus ने भारतीय बाजार में नया टैबलेट Asus Pad T3201 पेश कर दिया है जो कि आधिकारिक तौर पर 6 अगस्त को दस्तक देगा।
Photo Credit: Asus
Asus Pad T3201 में 12.2 इंच की 2.8K ड्यूल लेयर OLED डिस्प्ले है।
Asus ने भारतीय बाजार में नया टैबलेट Asus Pad T3201 पेश कर दिया है जो कि आधिकारिक तौर पर 6 अगस्त को दस्तक देगा। Pad T3201 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी D8300 चिपसेट दिया गया है। Pad T3201 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 9,000mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी है। यहां हम आपको Asus Pad T3201 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Asus Pad T3201 भारत में 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। उस दौरान कीमत और अन्य चीजों की जानकारी मिलेगी। यह टैबलेट बिक्री के लिए Asus eShop, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, ASUS & ROG स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल और ऑथोराइज्ड आसुस रिटेल पार्टनर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Asus Pad T3201 में 12.2 इंच की 2.8K ड्यूल लेयर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1840 पिक्सल, 3:2 आस्पेक्ट रेश्यो, 144Hz रिफ्रेश रेट, 92% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TUV लो फ्लिकर और लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है। ASUS Pen 2.0 और उससे ऊपर के स्टाइलस के साथ टचस्क्रीन सपोर्ट करता है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी D8300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR5x रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फ्रंट कैमरा रेगुलर फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और एक यूएसबी टाइप सी 3.0 पोर्ट है। इसमें फाइबर ग्लास रियर पैनल है। इसमें डॉल्बी एट्मस 360° सिनेमैटिक साउंड के साथ 4 स्पीकर्स हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad T3201 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस टैबलेट की लंबाई 271.1 मिमी, चौड़ाई 182.4 मिमी, मोटाई 6.5 मिमी और वजन 523 ग्राम है। यह एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें 9,000mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है। अन्य सेंसर में एक्सेलेरोमीटर (G-सेंसर), जायरो सेंसर, हॉल सेंसर और लाइट सेंसर शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट