• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पृथ्वी का पड़ोसी मिल गया! अंतरिक्ष में धरती जैसे ग्रह का चला पता, मात्र 25 प्रकाशवर्ष है दूर ...

पृथ्वी का पड़ोसी मिल गया! अंतरिक्ष में धरती जैसे ग्रह का चला पता, मात्र 25 प्रकाशवर्ष है दूर ...

GJ 3378b नाम का यह ग्रह, कैमेलोपार्डालिस तारामंडल में मौजूद एक धुंधले लाल बौने तारे का चक्कर लगाता है।

पृथ्वी का पड़ोसी मिल गया! अंतरिक्ष में धरती जैसे ग्रह का चला पता, मात्र 25 प्रकाशवर्ष है दूर ...

Photo Credit: Space.com

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सुदूर ब्रह्मांड में एक ऐसे ग्रह का पता लगाया है जहां पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • ग्रह कैमेलोपार्डालिस तारामंडल में मौजूद तारे के चक्कर लगाता है।
  • यह हमारी पृथ्वी से 25 प्रकाश वर्ष दूर है।
  • एक्सोप्लेनेट का द्रव्यमान पृथ्वी से 2.3 गुना है।
विज्ञापन

पृथ्वी से करोड़ों मील दूर एक नई पृथ्वी की खोज हुई है! जी हां, वैज्ञानिकों ने पृथ्वी जैसा ही एक अन्य खगोलीय पिंड खोज निकाला है जहां पर जीवन की संभावना हो सकती है। यह एक चट्टानी ग्रह है। ऐसे ग्रहों को एग्सोप्लेनेट कहा जाता है। यह नया ग्रह पृथ्वी से 25 प्रकाशवर्ष दूर स्थित बताया जाता है। कहा जा रहा है कि इस ग्रह पर इसके तारे का रेडिएशन लगातार पड़ रहा है। आइए जानते हैं और क्या पता चलता है इस नए ग्रह के बारे में। 

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सुदुर ब्रह्मांड में एक ऐसे ग्रह का पता लगाया है जहां पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाया जा रहा है। Space.com के अनुसार, इसका नाम GJ 3378b है। यह हमारी पृथ्वी से 25 प्रकाश वर्ष दूर है। यह दूरी बहुत अधिक नहीं है। क्योंकि हमारी आकाशगंगा ही 1 लाख प्रकाशवर्ष में फैली हुई है। इसलिए इसे एक नजदीकी ग्रह कहा जा रहा है। GJ 3378b नाम का यह ग्रह, कैमेलोपार्डालिस तारामंडल में मौजूद एक धुंधले लाल बौने तारे का चक्कर लगाता है। इसकी खोज 2024 में फ्रांसीसी खगोलविदों ने मौना केआ में कनाडा-फ्रांस-हवाई टेलीस्कोप के माध्यम से की थी। लेकिन अमेरिकी खगोलविदों ने शुरुआती नतीजों में सुधार किया है। उन्होंने पाया है कि यह ग्रह शायद पृथ्वी जैसा ही है।

इस एक्सोप्लेनेट का द्रव्यमान (mass) पृथ्वी से 2.3 गुना है और यह 21 दिन में कक्षा का एक चक्कर पूरा करता है। यह अपने तारे के रहने योग्य क्षेत्र यानी हैबिटेबल जोन में स्थित है। इस बात का महत्व इसलिए बढ़ जाता है कि ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा कहीं और जीवन के संभावित संकेतों की खोज में इसकी भूमिका बढ़ जाती है। क्योंकि यह हमारी पृथ्वी के काफी पास स्थित है। 

GJ 3378b ग्रह अपने तारे के सामने से गुजरता हुआ नहीं दिखता, जिससे हमारी नजर से तारे की रोशनी रुकती हो। इसका पता तब चला जब इसकी ग्रेविटी ने अपने मूल तारे को अपनी ओर खींचा। खिंचाव की वजह से तारा उस द्रव्यमान केंद्र के चारों ओर डगमगाने लगता है जो वह ग्रह के साथ साझा करता है। इस डगमगाहट का पता तारे की रोशनी में होने वाले 'डॉपलर शिफ्ट' से चलता है, जिसे तारे से निकलने वाली रोशनी की वेवलेंथ यानी स्पेक्ट्रा से मापा जा सकता है।

जब 2024 में इसकी खोज हुई थी, तो इसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 5.26 गुना मापा गया था, जिससे यह 'मिनी-नेपच्यून' की श्रेणी में आ गया—यानी एक बड़ा और ज़्यादातर गैस वाला ग्रह। हालाँकि, दो अलग-अलग टेलीस्कोप का इस्तेमाल करके इस ग्रह को दोबारा देखने पर, रॉबर्टसन की टीम यह दिखा पाई कि ग्रह का असली द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 2.3 गुना है। इसका मतलब है कि यह असल में एक चट्टानी 'सुपर-अर्थ' के ज़्यादा करीब है। भविष्य में एलियन प्लेनेट पर जीवन की खोज में इस ग्रह की अहम भूमिका हो सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  2. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  4. Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Nothing Phone (4a) हो रहा ₹3,000 महंगा!, इस दिन से पहले खरीद लें सस्ता
  6. बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल
  7. Friendship Day 2026: पुराने तरीके छोड़ों सब्सक्रिप्शन,वाउचर से लेकर गेमिंग तक बेस्ट रहेंगे ये डिजिटल गिफ्ट
  8. अलर्ट! पृथ्वी के पास पहुंच रहा है 45 फीट चौड़ा एस्टरॉयड, होगी तबाही?
  9. Virtual Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस ने मांगा तो वर्चुअल कॉपी से होगा काम, फोन में ऐसे करें सेव
  10. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »