Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर

Oppo K15 में डुअल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा

Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर

Photo Credit: Oppo

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले होगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Super दिया जाएगा
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का  नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। हाल ही में चीन में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया गया है। इस सीरीज में जल्द ही Oppo K15 को शामिल किया जाएगा। 

Oppo के चीन में ऑनलाइन स्टोर पर आगामी स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। Oppo K15 को चीन में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Oppo K15 के लिए व्हाइट और ग्रे कलर्स के दो ऑप्शन होंगे। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7360 Super और इसके साथ Tidal Engine होगा। 

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,950 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा। इससे गेमिंग जैसे अधिक पावर वाले टास्क के दौरान हीट को कम किया जा सकेगा। Oppo K15 में 8,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 'Glacier Battery Energy Gathering' चिप भी दिया जाएगा। Oppo K15 में डुअल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

इस सीरीज के Oppo K15 Pro में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले (2,760 × 1,256 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Super चिपसेट और Arm Mail-G720 MC8 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo K15 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7500mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Oppo की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  7. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  9. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »