Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max और Vivo X500e शामिल हो सकते हैं। यह Vivo X300 सीरीज की जगह लेगी

Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा

Photo Credit: Vivo

भारत में इस वर्ष मई में लॉन्च किए गए Vivo X300 Ultra की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 200 MP के तीन पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकते हैं
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • यह Vivo X300 सीरीज की जगह ले सकती है
विज्ञापन

भारत में स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo के आगामी स्मार्टफोन में अपग्रेडेड कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Vivo X500 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत में इस वर्ष मई में लॉन्च किए गए Vivo X300 Ultra की यह जगह लेगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Vivo ने आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट को फाइनल नहीं किया है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के तीन पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जा सकते हैं। इन कैमरा के लिए 1/1.12 इंच, 1/1.3 इंच और 1/1.4 इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट का इस्तेमाल हो सकता है। Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,600 mAh बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max और Vivo X500e शामिल हो सकते हैं। 

हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि इस सीरीज के Vivo X500 Pro Max की एक नए इमेजिंग सिस्टम के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 85 mm की फोकल लेंथ के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। 

इस सीरीज के Vivo X500 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro हो सकता है। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.37 इंच डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है। Vivo X500 Pro में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी दी जा सकती है। यह Android 17 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 7 पर चल सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »