• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi की Civi 5 Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है डुअल बायोनिक फ्रंट कैमरा

Xiaomi की Civi 5 Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है डुअल बायोनिक फ्रंट कैमरा

Civi 5 Pro मे फाइबरग्लास का बैक पैनल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

Xiaomi की Civi 5 Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है डुअल बायोनिक फ्रंट कैमरा

इस स्मार्टफोन में Leica की कैमरा यूनिट हो सकती है

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन मार्च में पेश किए गए Civi 4 Pro की जगह लेगा
  • Civi 5 Pro में 1.5K क्वाड स्क्रीन हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi जल्द ही Civi 5 Pro को लॉन्च कर सकती है। यह मार्च में पेश किए गए Civi 4 Pro की जगह लेगा। यह Snapdragon 8s Elite चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें Leica की कैमरा यूनिट हो सकती है। 

इस स्मार्टफोन में डुअल बायोनिक फ्रंट कैमरा और मेटल का मिडल फ्रेम दिया जा सकता है। टिप्सटर Smart Pikachu ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Civi 5 Pro का प्राइस CNY 3,000 (लगभग 34,900 रुपये) हो सकता है। इसके रियर कैमरा आइलैंड का राउंड डिजाइन होने की संभावना है। Civi 4 Pro का भी समान डिजाइन था। भारत में शाओमी ने Civi 4 Pro को Xiaomi 14 Civi के तौर पर लॉन्च किया था। Civi 5 Pro में 1.5K क्वाड स्क्रीन हो सकती है। इसमें डुअल फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया जा सकता है। 

Civi 5 Pro मे फाइबरग्लास का बैक पैनल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। शाओमी का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू अनुमान से अधिक रहा है। स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Xiaomi ने इस वर्ष इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी का यह बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। पिछली तिमाही में शाओमी का रेवेन्यू लगभग 31 प्रतिशत बढ़कर लगभग 12.8 अरब डॉलर का है। इसमें कंपनी की EV बिजनेस की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से अधिक की है। 

कंपनी की EV सेगमेंट में सेल्स लगभग 1.3 अरब डॉलर की रही है। शाओमी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान SU7 की इस वर्ष 1,30,000 यूनिट्स की डिलीवरी करने का टारगेट रखा है। कंपनी को अपने रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा स्मार्टफोन्स से मिलता है। इस मार्केट में Apple और Samsung का दबदबा है। शाओमी ने EV के जरिए अपने बि्जनेस को डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है। इस महीने की शुरुआत में शाओमी नेअपना नया इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) YU7 को पेश किया था। कंपनी ने नए EV के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। पिछले कुछ वर्षों में चीन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। YU7 से Tesla के मॉडल X सहित कुछ अन्य कंपनियों के EV को टक्कर मिल सकती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1236x2750 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Leica camera features
  • Solid performance
  • Decent display
  • Powerful speakers
  • Value for money
  • कमियां
  • No IP68 rating
  • Random notifications from GetApps
  • Battery output is not the best in the segment
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1236x2750 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »