Xiaomi की Civi 5 Pro के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh की हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में क्वाड कर्व्ड स्क्रीन 1.5k रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। इसमें फ्रंट पर दो कैमरा मिल सकते हैं

Xiaomi की Civi 5 Pro के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh की हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में क्वाड कर्व्ड स्क्रीन 1.5k रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Elite दिया जा सकता है
  • Civi 5 Pro में 6,000 mAh की बैटरी मिल सकती है
  • इसमें फ्रंट पर दो कैमरा मिल सकते हैं
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi का Civi 5 Pro जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, शाओमी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। Civi 5 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Elite दिया जा सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में शाओमी की Civi सीरीज के एक स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी है। यह Civi 5 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Civi 5 Pro में 6,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस टिप्सटर ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7 mm की हो सकती है। 

हालांकि, इस पोस्ट में इसके प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है। इसमें Snapdragon 8 सीरीज का हाई परफॉर्मेंस प्रोसेसर होने का संकेत मिला है। यह आगामी Snapdragon 8s Elite हो सकता है। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि Civi 5 Pro में क्वाड कर्व्ड स्क्रीन 1.5k रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। इसमें फ्रंट पर दो कैमरा मिल सकते हैं। इसमें Leica ट्यून्ड रियर कैमरा मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में फाइबरग्लास की कोटिंग दी जा सकती है। पिछले वर्ष मार्च में Civi 4 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB वाले बेस वेरिएंट को CNY 2,999 (लगभग 34,700 रुपये) में पेश किया गया था। इसमें 6.55 इंच 1.5K (2,750 x 1,236 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले दिया गया है। 

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसकी 4,700 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में शाओमी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra को पेश था। Xiaomi 15 में Summilux लेंस के साथ Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। Xiaomi 15 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite दिया गया है। Xiaomi 15 Ultra में AMOLED माइक्रो-कर्व्ड 2K डिस्प्ले और 5,410 mAh की बैटरी 90 W बैटरी वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1236x2750 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  3. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  6. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  7. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  8. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  9. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  10. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »