Xiaomi Civi 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेगी 5000mAh बैटरी, Snapdragon 8s Elite प्रोसेसर

Xiaomi कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

Xiaomi Civi 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेगी 5000mAh बैटरी, Snapdragon 8s Elite प्रोसेसर

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Civi 4 Pro में 6.55 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने स्नैपड्रैगन 8s एलीट चिपसेट वाले आगामी Xiaomi फोन के बारे में खुलासा किया है। हालांकि, लीक में फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि यह Xiaomi Civi 5 Pro हो सकता है। Xiaomi Civi 4 Pro को इस साल मार्च में पेश किया गया था तो ऐसे में संभावना है कि Xiaomi Civi 5 Pro भी उसी समय पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको Xiaomi Civi 5 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Civi 5 Pro Specifications


लीक के अनुसार, कथित Xiaomi Civi 5 Pro में क्वाड-कर्व्ड डिजाइन के साथ 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसमें Apple के डायनामिक आइलैंड जैसा एक सेंट्रल ड्यूल होल पंच कटआउट मिलेगा, जिसमें दो फ्रंट फेसिंग कैमरे दिए जाएंगे। पिछली लीक से पता चला था कि फोन अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।

डिजाइन की बात की जाए तो Civi 5 Pro के बैक पैनल पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा जो कि Redmi K80 के समान होगा। इसके कैमरा सेटअप में एक टेलीफोटो लेंस शामिल होगा और इसमें Civi 4 Pro जैसे Leica इंजीनियर्ड कैमरे मिलेंगे। फोन का रियर पैनल फाइबरग्लास मैटेरियल से तैयार किया जाएगा।

Xiaomi Civi 5 Pro में आगामी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस एलीट चिपसेट (SM8735) दिया जाएगा। इसके अलावा Civi 5 Pro में स्लिम डिजाइन और लगभग 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। आपको बता दें कि Civi 4 Pro में स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 प्रोसेसर और 4,700mAh की बैटरी दी गई है। स्नैपड्रैगन 8एस एलीट  प्रोसेसर कुछ अन्य किफायती फ्लैगशिप फोन जैसे कि Redmi Turbo 4 Pro और iQOO 10 Turbo में भी मिलने की उम्मीद है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1236x2750 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »