• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno ने भारत में लॉन्च किया Spark Go 2, डुअल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स

Tecno ने भारत में लॉन्च किया Spark Go 2, डुअल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स

इसमें 6.66 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स ) IPS LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है

Tecno ने भारत में लॉन्च किया Spark Go 2, डुअल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • यह Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है
  • Spark Go 2 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए 1 जुलाई से की जाएगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने मंगलवार को देश में Spark Go 2 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है। यह Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। 

Tecno Spark Go 2 का प्राइस और उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 6,999 रुपये का है। Tecno ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Spark Go 2 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए 1 जुलाई से की जाएगी। इसे  Veil White, Titanium Grey, Turquoise Green और Ink Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Spark Go 2 के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.66 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स ) IPS LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट 4 GB के RAM और 64 GB की eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HiOS पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Tecno का दावा है कि इस स्मार्टफोन से बिना नेटवर्क के भी कॉल्स की जा सकेंगी। यह स्मार्टफोन Tecno की Free Link ऐप को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स बिना सेल्युलर कनेक्टिविटी के भी कम्युनिकेट कर सकेंगे। 

Spark Go 2 की 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। यह 4G कैरियर एग्रेशन और Linkbooming V1.0 टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट करता है, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी और इंटरनेट स्पीड बढ़ती है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.25 mm और भार लगभग 186 ग्राम का है। हाल ही में Tecno ने Pova 7 सीरीज को भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया था। पिछले महीने कंपनी ने Pova Curve 5G को लॉन्च किया था। नई स्मार्टफोन सीरीज में Pova 7, Pova 7 5G, Pova 7 Pro 5G, Pova 7 Ultra 5G और Pova Curve 5G शामिल हैं। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »