Tecno ने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की Pova 7 सीरीज, 5 स्मार्टफोन शामिल

Tecno के Pova 7 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos के साथ डुअल स्पीकर्स हैं

Tecno ने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की Pova 7 सीरीज, 5 स्मार्टफोन शामिल

इस स्मार्टफोन सीरीज में Tecno का नया 'Interstellar Spaceship' डिजाइन है

ख़ास बातें
  • Tecno की नई स्मार्टफोन सीरीज में पांच मॉडल शामिल हैं
  • कंपनी ने हाल ही में देश में Pova Curve 5G को लॉन्च किया था
  • इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन स्पेसशिप से प्रेरित है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने Pova 7 सीरीज को भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया है। पिछले महीने कंपनी ने Pova Curve 5G को लॉन्च किया था। नई स्मार्टफोन सीरीज में Pova 7, Pova 7 5G, Pova 7 Pro 5G, Pova 7 Ultra 5G और Pova Curve 5G शामिल हैं। 

Tecno Pova 7 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन सीरीज में Tecno का नया 'Interstellar Spaceship' डिजाइन, Mini‑LED Status Light और HiOS 15 स्पेशल सॉफ्टवेयर दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे। इनमें Ask Ella, AI Writing, Circle to Search और AI Studio शामिल हैं। Tecno के  Pova 7 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 70 W वायर्ड, 30 W वायरलेस और 10 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए बेहतर है। इसमें 12-लेयर हायपर कूलिंग सिस्टम और वेपर चैंबर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos के साथ डुअल स्पीकर्स हैं। 

Pova 7 Pro 5G में इस सीरीज Ultra मॉडल के समान डिजाइन और चार्जिंग फीचर्स हैं। इसमें 30 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। Pova 7 Ultra के समान इसमें AI फीचर्स दिए गए हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है जो इस सीरीज के Ultra मॉडल से कम प्राइस पर ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल में स्पीड और एफिशिएंसी पर फोकस है। इस स्मार्टफोन में ट्राएंगुलर डिजाइन दिया गया है। इसमें Pova AI टूल्स का सेट भी मिलेगा। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के Pova Curve 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया था। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Pova Curve 5G की 5,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,436 पिक्सल्स) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी स्क्रीन पर Gorilla Glass 5 कोटिंग दी गई है। इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 16,999 रुपये का है। Pova Curve 5G को Neon Cyan, Magic Silver और Geek Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »