Samsung के Galaxy S25 Edge में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Galaxy S25 Edge को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग ने Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया था

Samsung के Galaxy S25 Edge में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Galaxy S25 Edge को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है
  • सैमसंग ने Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया था
  • इस स्मार्टफोन के फीचर्स Galaxy 25 और Galaxy S25+ के समान हो सकते हैं
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का Galaxy S25 Edge जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई कंपनी की Galaxy S25 सीरीज में चौथा मॉडल होगा। इस सीरीज में Galaxy 25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर PandaFlash (@PandaFlashPro) ने एक पोस्ट में दावा किया है कि Galaxy S25 Edge में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा नहीं हो सकता। Galaxy S25 Edge को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग ने Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया था। यह Galaxy S25 सीरीज के बाकी मॉडल्स की तुलना में स्लिम है। 

हालांकि, इस स्मार्टफोन के फीचर्स Galaxy 25 और Galaxy S25+ के समान हो सकते हैं। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.66 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। सैमसंग का Galaxy Z Flip 7 भी अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। यह Galaxy Z Flip 6 की जगह लेगा। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 को भी लाया जा सकता है। Galaxy Z Flip 7 के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। 

GalaxyClub की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy Z Flip 7 में Galaxy Z Flip 6 के समान कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा होने की कम संभावना है। Galaxy Z Flip 7 में 6.85 इंच का मेन डिस्प्ले और 4 इंच की आउटर स्क्रीन हो सकती है। Galaxy Z Flip 6 में 6.7 इंच की इनर स्क्रीन और 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले था। सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में कमी हुई है। इस वजह से Galaxy Z Flip 7 की मैन्युफैक्चरिंग को घटाया जा सकता है। इस सेगमेंट में सैमसंग को Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »