• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स, दक्षिण कोरिया में बना प्री ऑर्डर्स का रिकॉर्ड

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स, दक्षिण कोरिया में बना प्री-ऑर्डर्स का रिकॉर्ड

भारत में भी सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इनक लिए शुरुआती दो दिनों में कंपनी को दो लाख से अधिक प्री-ऑर्डर्स मिले हैं

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स, दक्षिण कोरिया में बना प्री-ऑर्डर्स का रिकॉर्ड

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • कंपनी को दक्षिण कोरिया में इनके लिए 10 लाख से अधिक प्री-ऑर्डर मिले हैं
  • इन प्री-ऑर्डर्स में Galaxy Z Fold 7 की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है
  • भारत में भी सैमसंग की नई स्मार्टफोन सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung ने इस महीने की शुरुआत में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को लॉन्च किया था। इनमें Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए सैमसंग को दक्षिण कोरिया में रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर्स मिले हैं। 

कंपनी को अपने बड़े मार्केट दक्षिण कोरिया में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए 10 लाख यूनिट्स से अधिक के प्री-ऑर्डर्स मिले हैं। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक हैं। ETNews की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्री-ऑर्डर्स में Galaxy Z Fold 7 की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है। यह पहली बार है कि जब कंपनी के स्मार्टफोन्स के Fold वर्जन ने प्री-ऑर्डर्स में नए Flip स्मार्टफोन को पीछे छोड़ा है। पिछले वर्ष सैमसंग को मिले प्री-ऑर्डर्स में Flip वर्जन की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की थी। 

भारत में भी सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि इन स्मार्टफोन्स के लिए शुरुआती 48 घंटे के अंदर 2.10 लाख प्री-ऑर्डर मिले हैं।  सैमसंग ने इस स्मार्टफोन सीरीज के के लॉन्च के बाद ही इन इनके लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए थे। कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर्स ने उसके स्मार्टफोन्स के लिए बुकिंग के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस वर्ष की शुरुआत में Samsung की Galaxy S25 सीरीज के लिए मिले प्री-ऑर्डर्स से ये कुछ ज्यादा अधिक हैं। 

सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वेरिएंट का भारत में प्राइस 1,74,999 रुपये और Galaxy Z Flip 7 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,09,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Galaxy Z Flip 7 FE को 89,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लाया गया है। सैमसंग ने बताया है कि Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के प्राइस पर 512 GB वाले वेरिएंट दिया जाएगा। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Lightweight design and super thin profile
  • Fantastic displays
  • Top-notch performance
  • Excellent primary camera
  • Launches with One UI 8 based on Android 16 out of the box (and gets extended software support)
  • कमियां
  • Charging speed capped at 25W
  • Battery life could have been better
  • No S Pen support
  • Expensive
Cover Display6.50 इंच
Cover Resolution2520x1080 पिक्सल
डिस्प्ले8.00 इंच
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1968x2184 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and sleek IP48-rated design
  • One UI 8 brings plenty of handy AI features
  • Vibrant displays with thin borders
  • Battery lasts a day of heavy use
  • कमियां
  • Hinge is a bit too stiff or rigid
  • Cover display experience underwhelming
  • Gets very hot when using the camera
  • Charging is relatively slow
Cover Display4.10 इंच
Cover Resolution948x1048 पिक्सल
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसर3.3 मेगाहर्ट्ज़ डका-कोर
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन2520x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »