• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज ने भारत में बनाया बुकिंग का रिकॉर्ड

सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज ने भारत में बनाया बुकिंग का रिकॉर्ड

इस वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में सैमसंग ने लगभग 5.8 करोड़ यूनिट्स की बिक्री के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है

सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज ने भारत में बनाया बुकिंग का रिकॉर्ड

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट बढ़ा है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स के लिए शुरुआती 48 घंटे में 2.10 लाख प्री-ऑर्डर मिले हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट बढ़ा है
  • इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने हाल ही में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की नई सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें Samsung Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE शामिल हैं। कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स के लिए शुरुआती 48 घंटे के अंदर 2.10 लाख प्री-ऑर्डर मिले हैं।  

सैमसंग ने Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE के लॉन्च के बाद ही इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए थे। कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर्स ने उसके स्मार्टफोन्स के लिए बुकिंग के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस वर्ष की शुरुआत में Samsung की Galaxy S25 सीरीज के लिए मिले प्री-ऑर्डर्स से ये कुछ ज्यादा हैं। कंपनी के Galaxy Z Fold 7 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 1,74,999 रुपये से शुरू होता है। सैमसंग के Galaxy Z Flip 7 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का शुरुआती प्राइस 1,09,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Galaxy Z Flip 7 FE को 89,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर उपलब्ध कराया गया है। 

कंपनी ने बताया है कि Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के प्राइस पर 512 GB वाले वेरिएंट को ले सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर सैमसंग की वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स के अलावा चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर दिए जा सकते हैं। सैमसंग के प्रेसिडेंट एंड CEO, (साउथवेस्ट एशिया), J B Park ने कहा, "हमारे मेड इन इंडिया फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स के रिकॉर्ड ने कंपनी के इस विश्वास को दोबारा मजबूत किया है कि युवा भारतीय कस्टमर्स नई टेक्नोलॉजी को तेजी से अपना रहे हैं।" पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट बढ़ा है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

इस वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में सैमसंग ने लगभग 5.8 करोड़ यूनिट्स की बिक्री के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। कंपनी की शिपमेंट्स में 7.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सैमसंग को Galaxy A36 और Galaxy A56 की मजबूत सेल्स से दूसरी तिमाही में फायदा मिला है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »