Samsung Galaxy On7 Prime आज भारत में होगा लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी ऑ7 प्राइम स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होगा। कंपनी गुरुग्राम में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी और इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम की भारत में कीमत व उपलब्धता की जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy On7 Prime आज भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम की कीमत 15,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है
  • स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया था
  • फोन को कंपनी की यूएई की वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी ऑ7 प्राइम स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होगा। कंपनी गुरुग्राम में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी और इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम की भारत में कीमत व उपलब्धता की जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा इवेंट में लॉन्च ऑफर का खुलासा भी किया जा सकता है। बजट स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया था और इससे पहरले फोन को यूएई में सैमसंग की साइट पर भी देखा गया था। इस डिवाइस में बजट स्पेसिफिकेशन दितए गए हैं और फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन के दो वेरिएंट होंगे। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरे को लेकर सैमसंग ने दावा किया है कि गैलेक्सी ऑन7 प्राइम कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए बना है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। इस हैंडसेट की मोटाई 8 मिलीमीटर है। सैमसंग के अन्य मिडरेंज हैंडसेट की तरह इस फोन में सैमसंग पे मिनी का सपोर्ट मौज़ूद है। पहली झलक में इस हैंडसेट की डिज़ाइन सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन से प्रेरित लगती है।

गौर करने वाली बात है कि अमेज़न इंडिया पर लिस्ट हुए Samsung Galaxy On7 Prime और सैमसंग की यूएई की वेबसाइट पर दिखे डिवाइस में थोड़ा फर्क है। यूएई वेरिएंट में जहां 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है जबकि अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किए गए डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good battery life
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Lacks essential sensors
  • Sluggish autofocus
  • Boring design
  • Mediocre performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »