Xiaomi Mi A1, Lenovo K8 Note और Nokia 5 जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन का मुकाबला करने के लिए सैमसंग ने ऑन7 प्राइम में कुछ ऐप और अनूठे सॉफ्टवेयर फीचर जोड़े हैं। हमने लॉन्च कार्यक्रम में इस हैंडसेट के साथ कुछ वक्त बिताया और इस फोन की जांच-पड़ताल की। पहली नज़र में हमें यह सैमसंग का यह हैंडसेट कैसा लगा? आइए बताते हैं...
गहराई में जाने से पहले हम बात करेंगे 'सैमसंग मॉल' नाम के नए फीचर की, जिसे सैमसंग पहली बार भारत लेकर आई है। इस ऐप की मदद से यूजर एक जगह अपने पसंद का प्रोडक्ट तमाम ई-कॉमर्स साइट से ऑनलाइन खरीद पाएंगे। इस फीचर की खासियत है कि आप किसी भी प्रोडक्ट की तस्वीर खींचिए और वही प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीद लीजिए। फीचर को लेकर दावा किया गया है कि इमेज रिकग्निशन की मदद से आपका पसंद किया हुआ प्रोडक्ट एक क्लिक में कार्ट में जुड़ जाएगा, जिसे आप ऑनलाइन पेमेंट कर आसानी से खरीद पाएंगे।
जब हमने इस फीचर की पड़ताल की तो पाया कि हमारे द्वारा चुने गए कई आइटम मैच नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा किसी भी शॉट का फ्रेम बनाने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन यह शुरुआती अनुभव है। इस पर आखिरी फैसला हैंडसेट को रिव्यू करने के बाद ही सुनाया जाएगा। दूसरी तरफ, इस ऐप ने गूगल पिक्सल 2 और आईफोन 7 प्लस जैसे कुछ लोकप्रिय स्मार्टफोन की पहचान जरूर की। उम्मीद है कि यह फीचर वक्त से साथ बेहतर होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?