Samsung Galaxy On7 Prime को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम (Samsung Galaxy On7 Prime) को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

Samsung Galaxy On7 Prime को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy On7 Prime को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy On7 Prime की बैटरी 3300 एमएएच की है
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी टीएफटी डिस्प्ले है
  • हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम (Samsung Galaxy On7 Prime) को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। Samsung ब्रांड के इस मिड-रेज़ स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने लगा है। अपडेट वन यूआई के साथ आ रहा है, साथ ही नाइट मोड, नए अंदाज़ में सेटिंग्स मेन्यू ले आउट और कैमरा सीन ऑप्टिमाइज़र जैसे नए फीचर्स मिल रहे हैं। Galaxy On7 Prime को मिला लेटेस्ट अपडेट मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम (Samsung Galaxy On7 Prime) को मिला लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया गया है। इसका फाइल साइज़ 1,034 एमबी है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम (रिव्यू) को मिले एंड्रॉयड पाई आधारित अपडेट को सबसे पहले SamMobile ने स्पॉट किया था।

हमने सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम को मिले अपडेट के संदर्भ में कंपनी से संपर्क किया है। सैमसंग ब्रांड के इस स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। गौर करने वाली बात यह है अपडेट मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और एंड्रॉयड पाई अपग्रेड के साथ आ रहा है।


Galaxy On7 Prime को मिला अपडेट वन यूआई अनुभव के साथ आ रहा है। यह सिस्टम में बदलाव और नए फीचर्स से लैस है। अपडेट के जरिए सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम को नाइट मोड, नए अंदाज़ में सेटिंग्स मेन्यू ले आउट और कई नए इंटरेक्टिव एलिमेंट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। कैमरा ऐप में सीन ऑप्टिमाइज़र के साथ गैलेरी ऐप में फोटो एडिटर प्रो के एडिटिंग टूल और माय फाइल्स ऐप में नए स्टोरेज एनालिसिस टूल मिल रहे हैं।

इसके अलावा नोटिफिकेशन पैनल से सीधे रिप्लाई करने का विकल्प, सैमसंग कीबोर्ड में नए इमोज़ी, फ्लोटिंग कीबोर्ड ट्रांसपेरेंसी एडजस्टमेंट के साथ और साथ ही यह अपडेट बिक्सबी इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good battery life
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Lacks essential sensors
  • Sluggish autofocus
  • Boring design
  • Mediocre performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »