Xiaomi Mi A1, Lenovo K8 Note और Nokia 5 जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन का मुकाबला करने के लिए सैमसंग ने ऑन7 प्राइम में कुछ ऐप और अनूठे सॉफ्टवेयर फीचर जोड़े हैं। हमने लॉन्च कार्यक्रम में इस हैंडसेट के साथ कुछ वक्त बिताया और इस फोन की जांच-पड़ताल की। पहली नज़र में हमें यह सैमसंग का यह हैंडसेट कैसा लगा? आइए बताते हैं...
सैमसंग को अपना दबदबा बनाए रखने और नई बढ़त बनाने के लिए दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन की ज़रूरत थी। क्या इस जरूरत को पूरा करता है गैलेक्सी ऑन7 प्राइम? आइए इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं...
सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। वैसे, सैमसंग ने एक तरह से इस हैंडसेट पर से करीब हफ्ते भर पहले ही पर्दा उठा लिया था। याद रहे कि Samsung Galaxy On7 Prime लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया था। Samsung के इस हैंडसेट की अहम खासियत में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ऑ7 प्राइम स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होगा। कंपनी गुरुग्राम में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी और इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम की भारत में कीमत व उपलब्धता की जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।