Samsung Galaxy On7 Prime भारत में 17 जनवरी को हो सकता है लॉन्च

अब सैमसंग ने जानकारी दी है कि कंपनी भारत में 17 जनवरी को एक इवेंट का आयोजन कर रही है। कंपनी द्वारा इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने इस इनवाइट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं।

Samsung Galaxy On7 Prime भारत में 17 जनवरी को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम भारत में 17 जनवरी को लॉन्च हो सकता है
  • इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी हो सकती है
  • फोन को कंपनी की यूएई की वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है
विज्ञापन
सैमसंग एक बार फिर भारत में अपने नए स्मार्टफोन की तैयारी में है। भारतीय मार्केट में कंपनी का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन सारीज़ का होगा। बता दें कि इसी हफ्ते Samsung Galaxy On7 Prime को अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया। अब सैमसंग ने जानकारी दी है कि कंपनी भारत में 17 जनवरी को एक इवेंट का आयोजन कर रही है। कंपनी द्वारा इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने इस इनवाइट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं।

सैमसंग द्वारा भेजे गए इनवाइट में 17 जनवरी, बुधवार को एक लॉन्च इवेंट की जानकारी दी गई है। यह इवेंट गुरुग्राम में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस इनवाइट में बताया गया है कि इस इवेंट में एक स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा जो आपके खरीदारी के अनुभव को बदल देगा। हालांकि, कंपनी ने किसी हैंडसेट के नाम का ज़िक्र नहीं किया है। लेकिन इस इवेंट में सैमसंग द्वारा गैलेक्सी ऑन7 प्राइम को लॉन्च किया जा सकता है।

अमेज़न इंडिया पर हुई लिस्टिंग से गैलेक्सी ऑन7 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन के दो वेरिएंट होंगे। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरे को लेकर सैमसंग ने दावा किया है कि गैलेक्सी ऑन7 प्राइम कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए बना है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। इस हैंडसेट की मोटाई 8 मिलीमीटर है। सैमसंग के अन्य मिडरेंज हैंडसेट की तरह इस फोन में सैमसंग पे मिनी का सपोर्ट मौज़ूद है। पहली झलक में इस हैंडसेट की डिज़ाइन सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन से प्रेरित लगती है। फिलहाल, सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम कंपनी की यूएई वेबसाइट पर लिस्ट है। इस लिस्टिंग में सारे स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। अमेज़न इंडिया और सैमसंग यूएई की लिस्टिंग में सबसे बड़ा फर्क फ्रंट कैमरे के सेंसर का है। भारत में यह फोन 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आ रहा है, जबकि मध्य एशियाई मार्केट में यह 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसकी बैटरी 3300 एमएएच की बताई गई है। उम्मीद है कि सैमसंग जल्द ही इस हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर देगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good battery life
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Lacks essential sensors
  • Sluggish autofocus
  • Boring design
  • Mediocre performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »