सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ पर मिल रही है छूट

अमेज़न इंडिया पर हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम और गैलेक्सी ए8+ क्रमशः 10,990 और 28,990 रुपये में बेचे जा रहे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ पर मिल रही है छूट
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ऑन7 प्राइम का 32 जीबी मॉडल 10,990 रुपये में उपलब्ध
  • ऑन7 प्राइम के 64 जीबी मॉडल की कीमत 12,990 रुपये की गई
  • सैमसंग गैलेक्सी ए8+ को 4,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया पर हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम और गैलेक्सी ए8+ क्रमशः 10,990 और 28,990 रुपये में बेचे जा रहे हैं। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम का 32 जीबी मॉडल 2,000 रुपये की छूट के साथ 10,990 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 64 जीबी मॉडल की कीमत 12,990 रुपये कर दी गई है। इसके अतिरिक्त सैमसंग गैलेक्सी ए8+ को 4,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है। इच्छुक ग्राहक इस फोन को 28,990 रुपये में खरीद पाएंगे।

मज़ेदार बात यह है कि ये फोन सैमसंग शॉप की वेबसाइट और पेटीएम मॉल में लॉन्च कीमत में ही उपलब्ध हैं। लेकिन इन प्लेटफॉर्म पर आपको पेटीएम वॉलेट कैशबैक मिल जाएगा। पहले इन हैंडसेट को सैमसंग कार्निवल सेल के तहत अमेज़न के अमेज़न पे कैशबैक ऑफर के साथ बेचा जा रहा था। अब इस ई-कॉमर्स साइट ने कैशबैक की राशि के बराबर कीमत ही कम कर दी है। वहीं, पेटीएम मॉल पर आपको अब भी कैशबैक ही मिलेगा।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के ऊपर सुरक्षा के लिए एक कर्व्ड ग्लास है जो गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर चिप है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गैलेक्सी ए8+ (2018) 4 जीबी और 6 जीबी रैम विकल्प में आता है। लेकिन भारत में सिर्फ 6 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च किया गया है।

सैमसंग ने इस हैंडसेट में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस और अपर्चर एफ/1. के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। दोनों सेंसर के साथ यूज़र को विकल्प मिलता है कि वो सेल्फी लेने के दौरान बोकेह इफेक्ट क्रिएट कर बैकग्राउंड को धुंधला कर दें या फिर फोकस किए गए फोरग्राउंड के साथ एक स्पष्ट बैकग्राउंड वाली तस्वीर लें। इसके अलावा, फोन में पहले से एक लाइव फोकस फ़ीचर दिया गया है जिससे यूज़र सेल्फ पोर्ट्रेट मोड लेने के बाद भी बोकेह इफेक्ट एडजस्ट कर सकते हैं। डुअल कैमरा सेटअप के अलावा, स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। रियर कैमरा सेंसर वीडियो डिजिटल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है और इसममें एक हाइपरलैप्स और फूड मोड जैसे फ़ीचर हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प मौज़ूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक 3500 एमएएच बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी पीएलएस टीएफटी डिस्प्ले है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सैमसंग के इस फोन के दो वेरिएंट होंगे। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 8.5 ओएस पर चलेगा।


कैमरे को लेकर सैमसंग ने दावा किया है कि गैलेक्सी ऑन7 प्राइम कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए बना है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। दोनों सेंसर में अंतर ऑटोफोकस फीचर का है जो सिर्फ प्राइमरी कैमरे का हिस्सा है। कनेक्टिविटी फीचर में  4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।

फोन का होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Samsung Galaxy On7 Prime की बैटरी 3300 एमएएच की है। इसके बारे में 21 घंटे के टॉक टाइम का दावा किया गया है। डाइमेंशन 151.7x75.0x8.0 मिलीमीटर है और वज़न 167 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good battery life
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Lacks essential sensors
  • Sluggish autofocus
  • Boring design
  • Mediocre performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large high-quality sAMOLED screen
  • Good battery life
  • Lots of RAM and storage space
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Face recognition is flaky
  • Software bloat
  • Below-average cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy On7 Prime, Samsung Galaxy A8 Plus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  6. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »