Redmi जल्द लॉन्च कर सकती है K70 Ultra, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग

पिछले वर्ष चीन में Redmi K70 सीरीज को पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन इस सीरीज में शामिल हो सकता है

Redmi जल्द लॉन्च कर सकती है K70 Ultra, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकती है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष चीन में Redmi K70 सीरीज को पेश किया गया था
  • यह स्मार्टफोन इस सीरीज में शामिल हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ SoC हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का K70 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। पिछले वर्ष चीन में Redmi K70 सीरीज को पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन इस सीरीज में शामिल हो सकता है। इस सीरीज में Redmi K70, Redmi K70E और Redmi K70 Pro हैं। 

कंपनी के K70 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 2407FRK8EC के साथ देखा गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ SoC हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकती है। Redmi K70 और K70 Pro में 5,000 mAh की बैटरी है। 

इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि Redmi K70 Ultra में 8T LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें 24 GB का LPDDR5T RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज हो सकती है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Xiaomi 14T Pro के तौर पर लाया जा सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में Redmi K60 Ultra को इंटरनेशनल मार्केट में Xiaomi 13T Pro के तौर पर पेश किया गया था। 

पिछले महीने के अंत में Redmi ने भारत में Note 13 Pro+ 5G वर्ल्ड चैम्पियंस एडिशन को लॉन्च किया था। इसे Xiaomi ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के साथ मिलकर पेश किया है। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर डुअल-टोन डिजाइन ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप्स के साथ है। इसके बॉक्स में AFA ब्रांडिंग वाली एक्सेसरीज दी गई हैं। Redmi Note 13 Pro+ 5G वर्ल्ड चैम्पियंस एडिशन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 Ultra SoC है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये का है। इसकी बिक्री 15 मई से Amazon, Flipkart, Mi.com और शाओमी के रिटेल स्टोर्स शुरू हो गई है। Redmi Note 13 Pro+ 5G वर्ल्ड चैम्पियंस एडिशन के अन्य स्पेसिफिकेशंस Redmi Note 13 Pro+ के समान हैं। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन (1,220 x 2,712 पिक्सल) और Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दिया गया है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8300 अल्ट्रा
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »