Motorola जल्द ही Motorola Razr 2027 को लेकर आने वाला है और लॉन्च से पहले Razr 2027 की प्रेस इमेज सामने आई हैं।
Photo Credit: Motorola
Motorola Razr 70 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है।
Motorola जल्द ही Motorola Razr 2027 को लेकर आने वाला है। Motorola Razr 2027 की प्रेस इमेज सामने आई हैं। इसके अलावा फोन के स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चला है। आगामी फोन में पिछले मॉडल जैसी ही 6.96 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले होगी, लेकिन पहले से ज्यादा 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। वहीं एक्स्टरनल में 4 इंच की डिस्प्ले होगी जो कि पिछले मॉडल से साइज और 120Hz रिफ्रेश रेट में भी अधिक है। आगामी फोन एडवांस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7550X प्रोसेसर और 45W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी से लैस होगा। आइए Motorola Razr 2027 के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Motorola Razr 2027 को CES 2027 में लेनोवो टेक वर्ल्ड के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में रेजर फ्लेक्स वाइड-फोल्डेबल डिवाइस भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Motorola Razr 80 / Razr (2027) में 6.96 इंच की इंटरनल फ्लेक्सव्यू FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2640x1080 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं एक्सटर्नल में 4 इंच की क्विकव्यू pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7550X प्रोसेसर है। यह फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉइड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस शामिल है। इस फोन में साइड -माउंटेड फिगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें 5,000mAh बैटरी है जो कि 45W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W Qi वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Razr 80 / Razr (2027) में के रियर कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। इस फोन की लंबाई 171 मिमी, फोल्ड होने पर चौड़ाई 88 मिमी, अनफोल्ड होने पर चौड़ाई 74 मिमी, फोल्ड होने पर मोटाई 7.3 मिमी, अनफोल्ड होने पर मोटाई 14.6 मिमी और वजन 195 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IPX8/IPX9/IP4X रेटिंग मिलती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, MIMO, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली