• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi K70 स्‍मार्टफोन्‍स चीन में आउट ऑफ स्‍टॉक! जल्‍द आ रही Redmi K80 सीरीज, जानें डिटेल

Redmi K70 स्‍मार्टफोन्‍स चीन में आउट-ऑफ स्‍टॉक! जल्‍द आ रही Redmi K80 सीरीज, जानें डिटेल

Redmi K80 स्‍मार्टफोन सीरीज को बहुत जल्‍द चीन में पेश किया जा सकता है। इस बात को इसलिए दम मिला है क्‍योंकि Redmi K70 सीरीज चीन में आउट ऑफ स्‍टॉक हो गई है।

Redmi K70 स्‍मार्टफोन्‍स चीन में आउट-ऑफ स्‍टॉक! जल्‍द आ रही Redmi K80 सीरीज, जानें डिटेल

Redmi K80 सीरीज में Xiaomi Civi की तरह एक गोल कैमरा मॉड्यूल होगा। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

ख़ास बातें
  • Redmi K80 सीरीज जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च
  • Redmi K70 स्‍मार्टफोन हो गए आउट-ऑफ स्‍टॉक
  • शाओमी ने कहा- नए फोन जल्‍द हैं आने वाले
विज्ञापन
Redmi K80 स्‍मार्टफोन सीरीज को बहुत जल्‍द चीन में पेश किया जा सकता है। इस बात को इसलिए दम मिला है क्‍योंकि Redmi K70 सीरीज चीन में आउट ऑफ स्‍टॉक हो गई है यानी खरीदने के लिए उपलब्‍ध नहीं है। Xiaomi के चीन में एक बड़े अधिकारी वांग टेंग थॉमस ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर कहा कि Redmi K70 को चीन में भरपूर प्‍यार मिला। इसका सेल्‍स प्‍लान पूरा हो गया है। वांग ने अपकमिंग रेडमी K80 सीरीज को ‘न्‍यू चैंपियन' कहा है। उन्‍होंने खुलासा किया कि नया फोन जल्‍द आने वाला है। 

रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो Redmi K70 सीरीज को इस महीने के आखिर तक पेश किया जा सकता है।  
हालिया दिनों में सीरीज के कुछ मॉडल्स की डिटेल लीक्स में सामने आई हैं। सीरीज में Redmi K80 के साथ एक Pro मॉडल होने की उम्मीद है। 

बीते दिनों एक टिप्सटर ने दावा किया था कि Redmi K80 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें मेन सेंसर के साथ एक अल्ट्रा-वाइड और एक टेलीफोटो लेंस होगा। लीक में सेंसर की डिटेल्स को भी शेयर किया था। 

उससे पहले कथित तौर पर Redmi K80 सीरीज के डिजाइन को लाइव इमेज के जरिए दुनिया के सामने पेश किया गया था, जो Redmi K70 सीरीज की तुलना में बिल्कुल अलग कैमरा मॉड्यूल दिखाती है।

स्मार्ट पिकाचु (चीनी भाषा से अनुवादित) नाम के एक अकाउंट ने वीबो पर कथित Redmi K80 Pro मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया था। टिप्सटर ने बताया था कि अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें Redmi K70 Pro के समान 50-मेगापिक्सल OmniVision Light Fusion 800 मेन सेंसर होगा। इसके अलावा, सेटअप में एक 32-मेगापिक्सल Samsung S5KKD1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2.6x जूम सपोर्ट के साथ एक 50-मेगापिक्सल Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। 

हालिया लीक से पता चला था कि Redmi K80 सीरीज में Xiaomi Civi की तरह एक गोल कैमरा मॉड्यूल होगा। समान टिप्सटर ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर को शेयर किया था, जिसमें एक स्मार्टफोन को प्रोटेक्टिव केस के साथ दिखाया गया था। कहा गया था कि यह Redmi K80 Pro है। फोटो में इसका कैमरा मॉड्यूल Xiaomi Civi स्मार्टफोन के समान गोल दिखाई दे रहा था।

Redmi K80 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होने की उम्मीद है, जबकि ऐसा कहा जा रहा है कि स्टैंडर्ड K80 को Snapdragon 8 Gen 3 चिप के साथ लॉन्च किया जाएगा। दोनों डिवाइस के 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि इनमें 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। वहीं, दोनों डिवाइस में लगभग 6,000mAh क्षमता की बैटरी होने की संभावना है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »