• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी

Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी

इस महीने की शुरुआत में चीन की कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद Jensen ने इस्तीफा दिया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कंपनी में वापसी की पेशकश की थी। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने भी उनकी वापसी के लिए प्रेशर डाला था

Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी

Photo Credit: Reuters

अगले महीने अमेरिकी पार्लियामेंट में Jensen की पेशी होनी है

ख़ास बातें
  • चीन की कथित जासूस से अफेयर के सामने आने के बाद Jensen ने इस्तीफा दिया था
  • अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने Jensen का सपोर्ट किया था
  • इस स्कैंडल के खुलासे के Nvidia के शेयर में भारी गिरावट हुई थी
विज्ञापन

Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी बड़ी चिप मेकिंग कंपनियों में शामिल Nvidia में Jensen Huang को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की पोस्ट पर दोबारा नियुक्त किया गया है। इस महीने की शुरुआत में चीन की कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद Jensen ने इस्तीफा दिया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कंपनी में वापसी की पेशकश की थी। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने भी उनकी वापसी के लिए प्रेशर डाला था। 

वॉल स्ट्रीट जनरल ने एक रिपोर्ट में बताया है कि Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen ने 'बड़ी गलतियां' करने के लिए वर्कर्स से माफी मांगी है। इसके साथ ही Nvidia के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन उन्होंने स्वीकार किया है। Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने घोषणा की है कि Jensen को कंपनी के CEO, प्रेसिडेंट और बोर्ड के मेंबर के तौर पर बहाल किया गया है। यह फैसला कंपनी के डायरेक्टर्स ने एकमत से किया है। इससे पहले अमेरिकी सरकार से जानकारी ली गई थी। कंपनी के बोर्ड ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि Nvidia में Jensen की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। 

Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन ने कहा, 'बोर्ड का मानना है कि Nvidia की अगुवाई करने के लिए Jensen सही व्यक्ति हैं और उनकी बहाली शेयरहोल्डर्स, वर्कर्स, पार्टनर्स और कस्टमर्स के हित में है।' इसके बाद Nvidia की अंतरिम CEO, Colette Kress के पास कंपनी में सिर्फ चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) की पोस्ट होगी। Jensen के इस्तीफे के बाद Colette को CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। 

ट्रंप ने Nvidia के बोर्ड पर ट्रंप ने Jensen को दोबारा CEO के तौर पर हायर करने के लिए प्रेशर डाला था। ट्रंप ने कंपनी के बोर्ड को बताया था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है। अगले महीने अमेरिकी पार्लियामेंट में Jensen की पेशी भी होनी है। अमेरिकी कांग्रेस की फॉरन अफेयर्स, इंटेलिजेंस और चाइना सेलेक्ट कमेटियों के सामने 1 दिसंबर को उनकी पेशी होगी। इससे अगले दिन Nvidia के जनरल काउंसल Tim Teter को भी इन कमेटियों के सामने पेश होना है। अमेरिका के कुछ सांसदों की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया था, "अमेरिका की सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका पर हम इन दोनों का पक्ष जानने का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी लोगों को हमारे एडवांस्ड चिप्स का एक्सेस चीन के खतरनाक लोगों को देने में इन दोनों की भूमिका पर उत्तर चाहिए।" पिछले सप्ताह Nvidia ने चीन को एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकने का फैसला किया था। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  2. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  4. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  5. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  6. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  7. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  8. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  9. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  10. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »