चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है
Photo Credit: iQOO
हाल ही में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO 16 में फ्लैट रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। हाल ही में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iQOO 15 की यह जगह लेगा। आगामी स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर iQOO 16 के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जाएगा। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 5.01 GHz की है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ फ्लैट रियर पैनल है। iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है। भारत में अगले महीने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।
हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में इस स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के फीचर्स इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 के इंटरनेशनल वर्जन की मॉडल नंबर - vivo I2607 के साथ लिस्टिंग हुई है। चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। iQOO 16 में गेमिंग के लिए कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं।
इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 8,400 mAh की बैटरी 100 W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3 अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999