Redmi K80, K80 Pro में मिलेगी 6000mAh की बैटरी और नया कैमरा डिजाइन, जानें सबकुछ

Redmi K80 Pro में 2K रेजॉल्यूशन वाली एक फ्लैट OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है।

Redmi K80, K80 Pro में मिलेगी 6000mAh की बैटरी और नया कैमरा डिजाइन, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Redmi K70 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Redmi K80 Pro मॉडल में ग्लास बैक और मेटल फ्रेम होगा।
  • Redmi K80 Pro में 2K रेजॉल्यूशन वाली एक फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी।
  • Redmi K80 Pro में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा होगा।
विज्ञापन
Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi कथित तौर पर Redmi K80 लाइनअप पर काम कर रहा है, जो नवंबर में दस्तक दे सकता है। आपको बता दें कि बीते साल लॉन्च हुए Redmi K70 और K70 Pro में 5,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था। हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि Redmi K80 और K80 Pro में 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है। हालांकि, एक नई लीक से पता चला है कि K80 सीरीज में और भी बड़ी बैटरी होगी। यहां हम आपको Redmi K80 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi K80 Series Specifications


टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु का दावा है कि Redmi K80 सीरीज में 5,500mAh की बैटरी मिलने का प्लान था, अब बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 6 से शुरू होगी। इससे पता चलता है कि K80 और K80 Pro में 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा लीक में खुलासा हुआ है कि Redmi K80 सीरीज के कैमरा मॉड्यूल में एक नया डिजाइन मिलेगा जो कि ऊपर-बाएं कॉर्नर पर बेस्ड होगा।

पिछली लीक के अनुसार, Redmi K80 Pro मॉडल में ग्लास बैक और मेटल फ्रेम होगा। अनुमानित फीचर्स में 2K रेजॉल्यूशन वाली एक फ्लैट OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 120W रैपिड चार्जिंग के लिए सपोर्ट शामिल है। K80 Pro में नया Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

Redmi K80 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K OLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। ऐसी संभावना है कि Redmi K80 और K80 Pro को 2025 में चीन के बाहर के मार्केट में Poco  F7 और Poco F7 Pro के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »