• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi K80 में होंगे Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर, 5500mAh बैटरी जैसे फीचर्स! लॉन्च से पहले खुलासा

Redmi K80 में होंगे Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर, 5500mAh बैटरी जैसे फीचर्स! लॉन्च से पहले खुलासा

Redmi K80 स्मार्टफोन्स में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Redmi K80 में होंगे Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर, 5500mAh बैटरी जैसे फीचर्स! लॉन्च से पहले खुलासा

Photo Credit: Redmi

अपकमिंग सीरीज पिछले साल आई Redmi K70 सीरीज़ की सक्सेसर होगी।

ख़ास बातें
  • सीरीज में Redmi K80 और Redmi K80 Pro मॉडल्स शामिल होंगे।
  • Redmi K80 स्मार्टफोन्स में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • Redmi K80 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Redmi K80 सीरीज को कंपनी 2024 के आखिर में लॉन्च कर सकती है। सीरीज के मॉडल्स को लेकर नए लीक सामने आए हैं। इसमें इनके डिस्प्ले, चिपसेट और बैटरी के बारे में पता चलता है। हालांकि Redmi ने अभी तक आधिकारिक रूप से अपकमिंग लाइनअप की घोषणा नहीं की है। अपकमिंग सीरीज पिछले साल आई Redmi K70 सीरीज़ की सक्सेसर होगी। नई सीरीज में कई अपग्रेड्स होने की खबर मिल रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Redmi K80 सीरीज के लॉन्च से पहले इसकी बैटरी और डिस्प्ले को लेकर एक टिप्स्टर ने बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर Smart Pikachu ने यह अपडेट दिया है। Weibo पोस्ट में बताया गया है कि Redmi K80 स्मार्टफोन्स में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले टिप्स्टर ने कहा था सीरीज में Redmi K80 और Redmi K80 Pro मॉडल्स शामिल होंगे। अपग्रेड्स इस नई सीरीज में देखने को मिलेंगे क्योंकि Redmi K70 और Redmi K70 Pro में 5,000mAh बैटरी आती है। 

यहां पर इनके प्रोसेसर के बारे में भी जानकारी दी गई है। सीरीज के वनिला मॉडल Redmi K80 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC देखने को मिल सकता है जबकि प्रो मॉडल में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट होगा जो कि अभी मार्केट में नहीं आया है। Redmi K80 स्मार्टफोन्स में 2K डिस्प्ले यहां सुझाया गया है। Redmi K70 में 6.67 इंच 2K OLED डिस्प्ले दिया गया है। टिप्स्टर ने यह भी कहा है कि फोन में मेटल का फ्रेम होगा और रियर पैनल ग्लास का देखने को मिल सकता है। 

रेडमी के80 सीरीज के स्मार्टफोन्स किस डिजाइन में आने वाले हैं, अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। Redmi K70 सीरीज में एक मॉडल Redmi K70 E नाम से भी लॉन्च किया गया था। लेकिन हो सकता है कि कंपनी Redmi K80 सीरीज में E नाम से शायद कोई मॉडल पेश नहीं करेगी। Redmi K70 और K70 Pro में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें TCL C8 OLED पैनल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो दोनों ही फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसमें OIS सपोर्ट भी है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8300 अल्ट्रा
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »