5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Redmi 17C में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है

5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Redmi

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • Redmi 17C में 6.88 इंच डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 है
  • Redmi 17C की 5,160 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi ने मंगलवार को नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Redmi 17C में 6.88 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 है। Redmi 17C में 5,160 mAh की बैटरी  है। यह पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Redmi 15C की जगह लेगा। Redmi 17C में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Redmi 17C का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 799 (लगभग 11,200 रुपये) और 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का CNY 899 (लगभग 12,600 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Redmi ने इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Redmi 17C के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच (720 × 1,640 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन मिले हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 Ultra दिया गया है। Redmi 17C में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Redmi 17C की 5,160 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 171.88 × 77.8 × 8.22 mm और भार लगभग 206 ग्राम का है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  2. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  3. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  5. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  7. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  8. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  10. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »