Realme C85 5G को भारत में 28 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया हैडसेट जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। Realme C85 5G में 7,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी पांच मिनट के चार्ज में 1.5 घंटे चक चल सकती है। Realme C85 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Realme C85 5G को भारत में 28 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। हाल ही में Realme C85 सीरीज को वियतनाम में पेश किया गया था। इस सीरीज में बेस मॉडल के साथ Realme C85 Pro शामिल हैं। भारत में लॉन्च किए जाने वाले Realme C85 5G के स्पेसिफिकेशंस इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मॉडल के समान हो सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक, लगभग 50 घंटे की कॉलिंग और लगभग 145 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक उपलब्ध कराएगी।
Realme C85 5G के स्पेसिफिकेशंस
डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच LCD HD+ डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। Realme C85 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Realme C85 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 है।
इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाला इमेज एडिटर टूल मिलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme C85 5G का साइज 164.4 x 77.99 x 8.38 mm और भार लगभग 215 ग्राम का है। Realme C85 Pro में 6.8 इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले (1,080 x 2,344 पिक्सल्स ) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 685 चिपसेट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी