Samsung Galaxy F70e 5G vs Moto G67 Power 5G vs Realme C85 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट

Samsung ने भारत में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Realme C85 5G और Moto G67 Power 5G से हो रही है।

Samsung Galaxy F70e 5G vs Moto G67 Power 5G vs Realme C85 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट

Photo Credit: Samsung/Motorola/Realme C85 5G

Samsung Galaxy F70e 5G vs Moto G67 Power 5G vs Realme C85 5G

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 90x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।
  • Oppo K13x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy F16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Samsung ने भारत में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Realme C85 5G और Moto G67 Power 5G से हो रही है। Samsung Galaxy F70e 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Realme C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F70e 5G, Realme C85 5G और Moto G67 Power 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy F70e 5G vs Moto G67 Power 5G vs Realme C85 5G

कीमत

Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। Realme C85 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं Moto G67 Power 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है। Realme C85 5G में 6.8 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।

बैटरी बैकअप

Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme C85 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Moto G67 Power 5G में 7,000mAh की बैटरी आती है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। जबकि Realme C85 5G में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। वहीं Moto G67 Power 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UX पर काम करता है। 

प्रोसेसर

Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। जबकि Realme C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर मिलता है।

कैमरा सेटअप 

Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Realme C85 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX852 का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक टू इन वन फ्लिकर कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Realme C85 5G में 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Moto G67 Power 5G में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1570 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design with IP64-rating
  • Decent camera performance
  • 4K video recording on all cameras
  • Excellent battery life
  • Stereo speakers
  • 3.5mm headphone jack
  • FM Radio app
  • कमियां
  • No microSD storage expansion
  • Display could have been brighter
  • Only 1 year OS upgrade
  • Poor ultrawide camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MWC 2026: Hi-Res ऑडियो के साथ लॉन्च हुए Motorola के नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2, Buds 2 Plus, जानें कीमत
  2. दूरबीन जैसे खुलने वाले लेंस के साथ पेश हुआ Vivo X300 Ultra फोन, 4K 120fps पर करेगा रिकॉर्डिंग!
  3. iQOO Z11x लॉन्च डेट आई, 7200mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 12 मार्च को देगा दस्तक
  4. सिर्फ भागने के लिए नहीं, अब लड़ाई में भी काम आएंगी BGMI की गाड़ियां, जानें क्या नया आने वाला है
  5. Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज और Xiaomi Pad 8 जल्द होंगे भारत में लॉन्च
  6. Honor Magic V6 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,600mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से तारा ग्रहण तक! मार्च में होंगी ये अद्भुत अंतरिक्ष घटनाएं
  8. गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!
  9. ट्रंप ने लगाया बैन, फिर भी ईरान हमले में अमेरिका की ओर से यूज हुआ सीक्रेट AI टूल!
  10. Ai+ Pulse 2 हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा, Rs 5,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »