Poco ने भारत में नया स्मार्टफोन Poco C85 5G लॉन्च किया, जिसकी टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 15C 5G और Realme C85 5G से हो रही है।
Photo Credit: Poco/Redmi/Realme
Poco C85 5G vs Redmi 15C 5G vs Realme C85 5G
Poco ने भारत में नया स्मार्टफोन Poco C85 5G लॉन्च किया, जिसकी टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 15C 5G और Realme C85 5G से हो रही है। Poco C85 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Redmi 15C 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Poco C85 5G, Redmi 15C 5G और Realme C85 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत और स्टोरेज
Poco C85 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। जबकि Redmi 15C 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Realme C85 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Poco C85 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल,120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Redmi 15C 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme C85 5G में 6.8 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
बैटरी बैकअप
Poco C85 5G में 6,000mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi 15C 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme C85 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Poco C85 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.2 पर काम करता है। वहीं Redmi 15C 5G में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 के साथ आता है। जबकि Realme C85 5G में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।
प्रोसेसर
Poco C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है। वहीं Redmi 15C 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Realme C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप
Poco C85 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Redmi 15C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Realme C85 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX852 का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Poco C85 5G में 5G, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Redmi 15C 5G में 5G SA/NSA, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, GLONASS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Realme C85 5G में 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!