Poco M8 5G में मिलेगा Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, जल्द होगा भारत में लॉन्च

हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया था। इसकी रियर कैमरा .यूनिट आगामी Redmi Note 15 5G के लगभग समान है

Poco M8 5G में मिलेगा Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, जल्द होगा भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Poco M8 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर लिस्टिंग हुई है
  • यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco का नया हैंडसेट जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Poco M8 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। Xiaomi की सब्सिडियरी Poco ने इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के Android अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Poco M8 5G के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच (2,392 x 1,080 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। Poco M8 5G में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM होगा जिसे वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। 

हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया था। इसकी रियर कैमरा .यूनिट आगामी Redmi Note 15 5G के लगभग समान है। इस स्मार्टफोन के सेंटर में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ स्क्वेयर कैमरा आइलैंड है। इसमें 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया जाएगा। Poco M8 5G के रियर में कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश दिया गया है। इसमें दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन हैं। इस स्मार्टफोन में ब्लैक कलर में डुअल-टोन रियर पैनल है। 

Poco M8 5G की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर लिस्टिंग हुई है। इसके अलावा  NBTC, IMDA और TDRA के डेटाबेस पर यह स्मार्टफोन दिखा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Poco M8 5G के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और डुअल-टोन सिल्वर और ब्लैक कलर्स में लाया जा सकता है। Poco M8 5G में 6,330 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में  में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्प हो सकते हैं। हाल ही में Poco C85 5G को भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले है।  Poco C85 5G की 6,000 mAh की बैटरी है 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable CPU performance
  • Optimised user interface
  • Decent daytime photography
  • Long battery life
  • कमियां
  • Design is similar to other phones
  • Runs on Android 14
  • Preinstalled bloatware (Uninstallable)
डिस्प्ले6.88 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »