Poco का 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ गजब सस्ता, देखें डील

अगर आप 10 हजार रुपये से सस्ता 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Poco M7 5G बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।

Poco का 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ गजब सस्ता, देखें डील

Photo Credit: Poco

Poco M7 5G में 6.88 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Poco M7 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Poco M7 5G में 5160mAh की बैटरी मिलती है।
  • Poco M7 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 4 एनएम प्रोसेसर आता है।
विज्ञापन

अगर आप 10 हजार रुपये से सस्ता 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Poco M7 5G बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस वक्त Poco का यह स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ग्राहक कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से काफी लाभ कर सकते हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर में भी पुराना फोन देने पर कीमत काफी कम हो सकती है। आइए पोको एम7 5जी पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco M7 5G Price & Offers

Poco M7 5G का 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि इस साल मार्च में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो PNB क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 8,099 रुपये हो जाएगी। वहीं पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 6,900 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस पर निर्भर करता है।

Poco M7 5G Specifications

Poco M7 5G में 6.88 इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 4 एनएम प्रोसेसर आता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।  यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Xiaomi हाइपरओएस पर चलता है। इस फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो M7 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस + ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 171.88 मिमी, चौड़ाई 77.8 मिमी, मोटाई 8.22 मिमी और वजन 205.39 ग्राम है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable CPU performance
  • Optimised user interface
  • Decent daytime photography
  • Long battery life
  • कमियां
  • Design is similar to other phones
  • Runs on Android 14
  • Preinstalled bloatware (Uninstallable)
डिस्प्ले6.88 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »