64MP कैमरा के साथ Oppo Reno 6Z के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Oppo Reno 6Z जब भी लॉन्च होगा तब यह Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+ स्मार्टफोन के साथ सीरीज़ में शामिल हो जाएगा। यह तीनों फोन पिछले महीने चीन में लॉन्च हो चुके हैं।

64MP कैमरा के साथ Oppo Reno 6Z के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन Oppo Reno 6 का टोन-डाउन वर्ज़न हो सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6Z मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर करेगा काम
  • ओप्पो रेनो 6ज़ेड में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Oppo Reno 6Z चीनी टेक कंपनी का आगामी स्मार्टफोन हो सकता है, जो कि एक बार फिर लीक का हिस्सा बन गया है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक की गई है, हालांकि फिलहाल इसकी लॉन्च तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है। ओप्पो रेनो 6ज़ेड जब भी लॉन्च होगा तब यह Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+ स्मार्टफोन के साथ सीरीज़ में शामिल हो जाएगा। यह तीनों फोन पिछले महीने चीन में लॉन्च हो चुके हैं। ओप्पो रेनो 6ज़ेड के स्पेसिफिकेशन्स को देखें, तो यह फोन काफी हद तक Oppo Reno 6 की तरह प्रतीत होता है।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर के माध्यम से Oppo Reno 6Z के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक किए हैं। टिप्सटर के मुताबिक, ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करेगा। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। इसके अलावा यह फोन में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। साथ ही फोन में 4,310 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन में Oppo Reno 6 की तरह कैमरा स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में दो कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं।

पुरानी लीक्स में दावा किया गया था कि Oppo Reno 6Z 5G फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन Oppo Reno 6 का टोन-डाउन वर्ज़न हो सकता है। बता दें, Oppo Reno 5Z को भी Oppo Reno 5 के टोन-डाउन वर्ज़न के तौर पर पेश किया गया था। ओप्पो रेनो 6 स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस था, जिसके साथ कंपनी ने 12 जीबी रैम दी थी। इसके अलावा, फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ पेश किया गया था।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design and build quality
  • Vibrant 90Hz AMOLED screen
  • Rapid charging, good battery life
  • Good overall performance
  • Decent cameras for stills
  • कमियां
  • Recorded video could be better
  • Spammy stock apps
डिस्प्ले6.43 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno 6Z, Oppo Reno 6Z Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »