30W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है Oppo Reno 6Z फोन, कई स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo ने ओप्पो रेनो 6 सीरीज़ के स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, रिपोर्ट में यह संकेत दिए हुए हैं कि सीरीज़ भारतीय मार्केट में जुलाई मं लॉन्च हो सकती है।

30W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है Oppo Reno 6Z फोन, कई स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6Z की रिलीज़ तारीख का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है
  • Oppo Reno 6 सीरीज़ चीन में मई में लॉन्च हुई थी
  • ओप्पो रेनो 6ज़ेड मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस हो सकता है
विज्ञापन
Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन को Oppo Reno 6 सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन के तौर पर जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें पहले से ही Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+ स्मार्टफोन शामिल है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस फोन के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन जाने-माने टिप्सटर ने इस कथित ओप्पो रेनो 6ज़ेड के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा की है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जो कि Oppo Reno 6 के मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से एक कदम पीछे है।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Oppo Reno 6Z फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, फोन को लेकर यह जानकारी दी गई है कि इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ होगा। प्रतीत होता है ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन Oppo Reno 6 का टोन-डाउन वर्ज़न हो सकता है, जिसमें 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद था।

दिलचस्प बात यह है कि Oppo Reno 5Z 5G फोन भी मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है। रेनो 6ज़ेड फोन 5जी सपोर्ट के साथ आ सकता है। प्रोसेसर, रिफ्रेश रेट और फास्ट चार्जिंग क्षमता के अलावा टिप्सटर द्वारा अन्य किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। ओप्पो रेनो 5 सीरीज़ और ओप्पो रेनो 5ज़ेड के लॉन्च के बीच चार महीने के गैप से अनुमान लगा सकते हैं कि ओप्पो रेनो 6ज़ेड सितंबर में आ सकता है, क्योंकि Oppo Reno 6 सीरीज़ को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। हालांकि, यह पूरी तरह से लगाया गया अनुमान है, जो कि अफवाह मात्र भी समझा जा सकता है।

Oppo ने ओप्पो रेनो 6 सीरीज़ के स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, रिपोर्ट में यह संकेत दिए हुए हैं कि सीरीज़ भारतीय मार्केट में जुलाई मं लॉन्च हो सकती है। हाल ही में ओप्पो रेनो 6 प्रो कथित रूप से यूएस एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट था, जिससे इसके ग्लोबल लॉन्च का इशारा मिला था। लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो रेनो 6 प्रो का ग्लोबल वेरिएंट Oppo Reno 6 Pro+ का रीब्रांडेंड वर्ज़न होगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design and build quality
  • Vibrant 90Hz AMOLED screen
  • Rapid charging, good battery life
  • Good overall performance
  • Decent cameras for stills
  • कमियां
  • Recorded video could be better
  • Spammy stock apps
डिस्प्ले6.43 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »