32MP कैमरा वाले Oppo Reno 6 5G की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर्स

Oppo Reno 6 5G को एकमात्र 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 29,990 रुपये है।

32MP कैमरा वाले Oppo Reno 6 5G की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर्स

Oppo Reno 6 5G के एकमात्र 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6 5G की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर
  • HDFC, ICICI और Kotak Bank के कार्ड पर 3,000 रुपये तक डिस्काउंट
  • 64MP रियर प्राइमरी कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा से है लैस
विज्ञापन


Oppo Reno 6 5G स्मार्टफोन को जुलाई के मध्य में लॉन्च किया गया था और आज यह फोन पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। Reno 6 5G की सेल Flipkart पर होगी और बताते चलें कि ई-कॉमर्स दिग्गज अपने प्लेटफॉर्म पर साल की सबसे बड़ी सेल में से एक Big Saving Days चला रहा है। इस सेल के दौरान मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप, हेडफोन आदि इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर अन्य सभी कैटेगरी पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज होने वाली Oppo Reno 6 5G सेल में भी फोन पर अच्छे लिमिटेड टाइम ऑफर पेश किए जा रहे हैं। ओप्पो रेनो 6 5जी फोन MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर पर काम करता है और 64MP प्राइमरी सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। आइए इस फोन के बारे में सब कुछ जानते हैं।
 

Oppo Reno 6 5G price in India, sale details

Oppo Reno 6 5G को एकमात्र 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 29,990 रुपये है। फोन ऑरोरा और स्टैलर ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। रेनो 6 5जी की सेल आज Flipkart पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़ सेल के तहत फोन पर सीमित समय के लिए कुछ खास ऑफर्स की पेशकश भी की गई है। Reno 6 5G को HDFC, ICICI और Kotak Bank के कार्ड के जरिए खरीदने पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर भी 3,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। चुनिंगा प्रमुख बैंक के कार्ड के जरिए आप फोन को No-Cost EMI (बिना ब्याज़ की किश्तों) पर भी खरीद सकते हैं।

Flipkart पर Big Saving Days Sale चल रही है, जो 29 जुलाई को मध्यरात्री 12 बजे खत्म होगी। इस सेल के दौरान मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप, हेडफोन आदि इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर अन्य सभी कैटेगरी पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप सेल के दौरान मिलने वाले कुछ बेस्ट ऑफर्स और डील्स की जानकारी यहां ले सकते हैं।
 

Oppo Reno 6 5G specifications

ओप्पो रेनो 6 5जी एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.3 पर काम करता है। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि होल-पंच कटआउट में डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो रेनो 6 5जी में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, जेड-एक्सिस लीनियर मोटर, कलर टेम्परेचर सेंसर और जायरोस्कोप मौजूद हैं। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, यह 7.59mm पतला और 182 ग्राम भारी है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design and build quality
  • Vibrant 90Hz AMOLED screen
  • Rapid charging, good battery life
  • Good overall performance
  • Decent cameras for stills
  • कमियां
  • Recorded video could be better
  • Spammy stock apps
डिस्प्ले6.43 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  12. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  13. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  16. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »