• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा से लैस हो सकता है Oppo Reno 6Z फोन, लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

64MP कैमरा से लैस हो सकता है Oppo Reno 6Z फोन, लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Oppo Reno 6Z फोन की कीमत वियतनाम में VND 9,490,000 (लगभग 30,700 रुपये) हो सकती है और इसकी प्री-बुकिंग भी जल्द से जल्द शुरू की जा सकती है। प्री-ऑर्डर ऑफर में फ्री ब्लूटूथ स्पीकर शामिल होंगे।

64MP कैमरा से लैस हो सकता है Oppo Reno 6Z फोन, लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन 21 जुलाई को होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6Z में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो रेनो 6ज़ेड लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स साइट पर हो चुका है लिस्ट
  • प्री-ऑर्डर ऑफर में फ्री ब्लूटूथ स्पीकर शामिल हो सकते हैं
विज्ञापन
Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन 21 जुलाई को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी कई प्रमुख जानकारियां ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। इसमें स्मार्टफोन की कीमत से लेकर फुल स्पेसिफिकेशन डिटेल शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने कुछ देशों में टीज़र पेज भी रिलीज़ किए हैं, जिनके जरिए भी फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। यह कंफर्म हो गया है कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 30W VOOC Flash चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही यह फोन वियतनाम में ऑनलाइन रिटेल साइट्स पर भी लॉन्च से पहले लिस्ट कर दिया गया है।

जैसे कि हमने बताया, Oppo ने कई देशों में Oppo Reno 6Z के लिए टीज़र पेज को रिलीज़ किया गया है। खासतौर पर इसे वियतनाम और फिलिपींस में लाइव किया गया है। यह फोन वियतनाम में 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जबकि फिलिपींस में यह फोन 6 अगस्त को लॉन्च होगा। टीज़र पेज के जरिए ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन के डिज़ाइन की पुष्टि होती है। इस फोन में होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जो कि कैमरा कटआफट के साथ डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है। फोन के बैक में आयतकार कैमरा मॉड्यूल स्थित हैं, जिसमें तीन सेंसर एक के नीचे एक स्थित है। साथ ही इस मॉड्यूल में कैमरा सेंसर के बगल में ही फ्लैश को जगह दी गई है। इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल के जरिए यह भी पुष्टि होती है कि फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा।  

इसके अलावा, टीज़र पेज के जरिए यह भी पुष्टि होती है कि Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन दो ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश में दस्तक देगा। फोन के कैमरा में बोकेह फ्लेयर पोट्रेट और पोट्रेट ब्यूटिफिकेशन वीडियो जैसे फीचर्स मौजूद होंगे। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 यू प्रोसेसर दिया जाएगा और इसमें 30W VOOC Flash चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। टीज़र से यह भी संकेत मिलते हैं कि ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, स्पीकर ग्रील और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हो सकता है।
 

Oppo Reno 6Z price (expected)

@chunvn8888 नामक टिप्सटर के ट्वीट से संकेत मिलते हैं कि ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन की कीमत वियतनाम में VND 9,490,000 (लगभग 30,700 रुपये) हो सकती है और इसकी प्री-बुकिंग भी जल्द से जल्द शुरू की जा सकती है। प्री-ऑर्डर ऑफर में फ्री ब्लूटूथ स्पीकर शामिल होंगे। टिप्सटर Evan Blass ने भी ओप्पो रेनो 6ज़ेड के रेंडर ऑनलाइन लीक किए हैं, जिसमें फोन को सभी एंगल से देखा जा सकता है यह रेंडर कंपनी द्वारा शेयर किए रेंडर जैसे ही हैं।
 

Oppo Reno 6Z specifications (expected)

वियतनाम में कुछ ई-कॉमर्स कंपनी की साइट पर Oppo Reno 6Z को लॉन्च से पहले लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन और रेंडर शामिल हैं। लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मौजूद होगी। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

 फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 4,310 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन का डायमेंशन 156x72.1x7.9mm और भार 175 ग्राम होगा।

ओप्पो रेनो 6ज़ेड में कनेक्टिविटी विकल्पों में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई एएक्स, डुअल-सिम (नैनो) स्लॉट, ब्लूटूथ वी5.1 और 5जी सपोर्ट शामिल हैं।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »