64MP कैमरा और 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है Oppo Reno 6Z

गीकबेंच लिस्टिंग में Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2237 के साथ लिस्ट है। यही मॉडल नंबर इससे पहले थाईलैंड में NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे कंफर्म होता है कि मॉडल नंबर CPH2237 ओप्पो रेनो 6ज़ेड का ही है।

64MP कैमरा और 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है Oppo Reno 6Z

Oppo Reno 6Z में मिल सकते हैं Oppo Reno 6 जैसे कैमरा फीचर्स

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6Z में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन 8 जीबी रैम से हो सकता है लैस
  • 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन
विज्ञापन
Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है और अभ यह फोन गीकबेंच पर लिस्ट हो चुका है। बेंचमार्किंग साइट पर ओप्पो रेनो 6 ज़ेड के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है, जिनके साथ यह फोन दस्तक दे सकता है। ओप्पो रेनो 6ज़ेड जब भी लॉन्च होगा, वह Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro सीरीज़ Oppo Reno 6 Pro+ फोन के साथ स्थित होगा। आपको बता दें, यह फोन चीन में अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा चुका है। ओप्पो रेनो 6ज़ेड को लेकर कहा जा रहा है कि इसके स्पेसिफिकेशन्स ओप्पो रनो 6 मॉडल के समान हो सकते हैं।  

गीकबेंच लिस्टिंग में Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2237 के साथ लिस्ट है। यही मॉडल नंबर इससे पहले थाईलैंड में NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे कंफर्म होता है कि मॉडल नंबर CPH2237 ओप्पो रेनो 6ज़ेड का ही है। बेंचमार्किंग वेबसाइट में दिखा है कि यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। यह फोन MT6853V/TNZA कोडनेम वाले चिपसेट से लैस होगा, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू हो सकता है। इसके अलावा, ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट है। गीकबेंच पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 589 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 1,749 प्वाइंट्स है।

पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करेगा। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। इसके अलावा यह फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, पिछली लिस्टिंग में भी जानकारी दी गई थी कि इस फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। साथ ही फोन में 4,310 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन में Oppo Reno 6 की तरह कैमरा स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Oppo ने फिलहाल आगामी फोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno 6Z, Oppo Reno 6Z Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »