• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरे वाले Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart पर हुए टीज़

64MP कैमरे वाले Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart पर हुए टीज़

Flipkart पर लाइव हुए टीज़र पेज के मुताबिक, Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। इस साइट पर यह दोनों फोन Coming Soon टैग के साथ लिस्ट है, लेकिन फिलहाल लॉन्च की सटिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

64MP कैमरे वाले Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart पर हुए टीज़

Oppo Reno 6 चीनी वेरिएंट जैसा हो सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से है लैस
  • Oppo Reno 6 सीरीज़ में मिलेगा 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • फिलहाल फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है
विज्ञापन
Oppo Reno 6 सीरीज़ जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है, जिसकी जानकारी ऑनलाइन टीज़ हुई है। यह नई सीरीज़ Flipkart पर लिस्ट है, जिससे इसकी उपलब्धता की पुष्टि होती है और यह भी साफ होता है कि भारतीय मार्केट में इस सीरीज़ के दो फोन पेश किए जाने वाले हैं। Oppo इस सीरीज़ के तहत बेस वेरिएंट में Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। ओप्पो रेनो 6 सीरीज़ इस साल मई महीने में चीन में लॉन्च हुई थी, जिसमें तीन स्मार्टफोन्स शामिल थे Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+ स्मार्टफोन। इस सीरीज़ के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन को फिलहाल Flipkart पर टीज़ नहीं किया गया है।
 

Oppo Reno 6 Pro, Oppo Reno 6 price in India (expected), availability

Flipkart पर लाइव हुए टीज़र पेज के मुताबिक, Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। इस साइट पर यह दोनों फोन Coming Soon टैग के साथ लिस्ट है, लेकिन फिलहाल लॉन्च की सटिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इस टीज़र पेज पर ओप्पो रेनो 6 प्रो मॉडल का रेंडर पब्लिश किया गया है, जिसमें फोन के बैक पैनल में कैमरा डिज़ाइन और कलर फिनिश देखा जा सकता है। यह फोन देखने में हूबहू चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट जैसा प्रतीत होता है।

भारतीय ओप्पो रेनो 6 और ओप्पो रेनो 6 प्रो स्मार्टफोन की कीमत चीनी वेरिएंट के समान हो सकती है। बता दें, चीन में Oppo Reno 6 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग 31,800 रुपये) है और फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,400 रुपये) है। Oppo Reno 6 Pro की बात करें, तो इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 3,499 (लगभग 39,800 रुपये) है और फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,799 (लगभग 43,200 रुपये) है।

फ्लिपकार्ट के टीज़र के मुताबिक, Oppo Reno 6 Pro+ स्मार्टफोन भारत में ओप्पो रेनो 6 और ओप्पो रेनो 6 प्रो स्मार्टफोन के साथ लॉन्च नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे अलग से लॉन्च किया जा सकता है।
 

Oppo Reno 6 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो ओप्पो रेनो 6 एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ होल-पंच एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, यह 7.59mm पतला और 182 ग्राम भारी है।
 

Oppo Reno 6 Pro specifications

नए ओप्पो रेनो 6 प्रो में 6.55 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।  इसके अलावा, यह 7.6mm पतला और 177 ग्राम भारी है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stylish, slim and light
  • Punchy curved-edge AMOLED screen
  • Very fast charging, good battery life
  • Competent cameras for stills
  • Very good overall and gaming performance
  • कमियां
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
  • Spammy stock apps
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design and build quality
  • Vibrant 90Hz AMOLED screen
  • Rapid charging, good battery life
  • Good overall performance
  • Decent cameras for stills
  • कमियां
  • Recorded video could be better
  • Spammy stock apps
डिस्प्ले6.43 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  2. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  5. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  7. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  8. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  9. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »